BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चिदंबरम ने वित्तमंत्री के ‘एक्ट ऑफ गॉड’ बयान पर किया पलटवार

by bnnbharat.com
September 1, 2020
in Uncategorized
अब सड़क परिवहन और विमानन सेवा भी शुरू की जाए: चिदंबरम
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: देश की जीडीपी( GDP) में ऐतिहासिक गिरावट आने के बाद मोदी सरकार एक बार फिर से विरोधियों के निशाने पर आ गई है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने डीडीपी विकास दर में 23.9 फीसदी की गिरावट को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है और कहा है कि केंद्र सरकार ने अंदेशा होते हुए भी स्थिति को संभालने के लिए कुछ नहीं किया.

पी चिदंबरम ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह मोदी सरकार के लिए शर्म का विषय होना चाहिए. उन्होंने कहा कि सरकार अपनी गलती कभी नहीं मानेगी. चिदंबरम ने कहा कि आर्थिक गिरावट के लिए वित्त मंत्री ने दैवीय घटना को जिम्मेदार ठहरा दिया. उन्होंने कहा कि कृषि, वन और फिशरी सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर में भारी गिरावट आई. अर्थव्यवस्था में भारी गिरावट का अंदेशा होते हुए भी सरकार ने इसके लिए कोई कदम नहीं उठाए.

निर्मला सीतारमण के ‘एक्ट ऑफ गॉड’ वाले बयान पर पलटवार करते हुए चिदंबरम ने कहा कि वित्त मंत्री को देश के किसानों का आभारी होना चाहिए. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के लिए यह शर्म का विषय होना चाहिए. उन्होंने राजकोषीय घाटे और अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए कोई कदम नहीं उठाए.

उन्होंने कहा कि RBI ने अपनी रिपोर्ट में पहले से ही इसका अनुमान लगाया था, लेकिन वक्त रहते ठोस कदम उठाने के बजाए सरकार बैठी रही. उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों ने भी सरकार को आगाह किया और ऐहतियाती कदम उठाने की सलाह दी, लेकिन सरकार ने सबकी बातों को अनसुना कर दिया.

गौरतलब है कि देश की अर्थव्यवस्था में चालू वित्त वर्ष 2020-21 की अप्रैल-जून तिमाही में 23.9 प्रतिशत की भारी गिरावट आई है. जिसके बाद से सरकार विपक्षी दलों के निशाने पर आ गई है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुंबई: कार एक्सीडेंट में 4 लोगों की मौत, 4 अन्य घायल

Next Post

दरिंदगी: 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या, गिरफ्तार

Next Post
मंदिर में 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, 65 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार

दरिंदगी: 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या, गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d