नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी0 चिदंबरम ने रविवार को कहा कि सदफ जफर, एस आर दारापुरी और पवन राव को हिंसा के मामले में उनके खिलाफ बिना किसी सबूत के गिरफ्तार किया जाना ”शर्मनाक” है.
चिदंबरम ने कहा कि पुलिस ने चौंकाने वाली स्वीकारोक्ति की है कि उनकी संलिप्तता का कोई साक्ष्य नहीं है.
उन्होंने ट्वीट किया, ”सदफ जफर, एस आर दारापुरी और पवन राव अंबेडकर को पुलिस की इस स्वीकारोक्ति के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया कि हिंसा में उनकी संलिप्तता का कोई सबूत नहीं है. यह चौंका देने वाली स्वीकारोक्ति है.

