BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चिदंबरम का पलटवार, कहा- नड्डा, PM से पूछें 2015 के बाद कितनी बार हुई घुसपैठ?

by bnnbharat.com
June 23, 2020
in Uncategorized
चिदंबरम का पलटवार, कहा- नड्डा, PM से पूछें 2015 के बाद कितनी बार हुई घुसपैठ?

चिदंबरम का पलटवार, कहा- नड्डा, PM से पूछें 2015 के बाद कितनी बार हुई घुसपैठ?

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद से बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासत तेज हो गई है. कांग्रेस एक ओर जहां राहुल गांधी की अगुवाई में केंद्र सरकार पर हमलावर है तो वहीं बीजेपी के कई नेता अब मैदान में उतर आए हैं और कांग्रेस के हर आरोपों का जवाब दे रहे हैं. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को मनमोहन सिंह पर हमला बोला तो अब कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने भी बीजेपी अध्यक्ष के आरोप पर पलटवार किया है.

पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी​ चिदंबरम ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा पर हमला करते हुए ट्वीट किया है कि बीजेपी अध्यक्ष ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से 2010-2013 के दौरान 600 चीनी घुसपैठ के बारे में पूछा है. हां कई बार घुसपैठ की गई थी लेकिन उस दौरान न तो किसी ने हमारी जमीन पर कब्जा किया और न ही हिंसक झड़प में किसी भी भारतीय सैनिक की जान नहीं गई थी.

इसके बाद चिंदरम ने एक और ट्वीट किया और सवाल किया कि क्या जेपी नड्डा आज के प्रधानमंत्री से पूछेंगे कि 2015 के बाद से चीन ने 2264 बार घुसपैठ की है. उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि ये सवाल पूछने की हिम्मत नहीं होगी.

गौरतलब है कि पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में 15 जून की रात चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में भारतीय सेना के एक कर्नल सहित 20 सैन्यकर्मी शहीद हो गए थे. इस झड़प में चीन के 45 सैनिकों के हताहत होने की भी खबर थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभी सेनाओं को हालात से निपटने की पूरी छूट दे दी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

डर गया ड्रैगन… लद्दाख की सीमा से पीछे हटने को राजी

Next Post

मनरेगा 2.0: लागू होगी रोजगार की गारंटी योजना

Next Post
मनरेगा 2.0: लागू होगी रोजगार की गारंटी योजना

मनरेगा 2.0: लागू होगी रोजगार की गारंटी योजना

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d