बिहार: बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव 2020 होने वाले हैं. कोरोना संकट के बीच ये अटकलें लगायी जा रही थी बिहार चुनाव टल सकता है, इस पर मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने स्थिति को स्पष्ट किया है.
इकोनॉमिक्स टाइम्स अखबार को दिये गये अपने इंटरव्यू में मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा है कि अप्रैल, मई और जून में होने वाली विधानसभाओं और संसद के उपचुनावों को महामारी के कारण स्थगित करना पड़ा.
सुनील अरोड़ा ने आगे बताया कि आयोग विभिन्न राज्यों में उचित समय पर उपचुनाव कराने का निर्णय करेगा. फिलहाल बिहार चुनाव को टालने के लिए किसी योजना पर विचार नहीं किया जा रहा है, चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग में आवश्यक तैयारी चल रही है.
मुख्य चुनाव आयुक्त के बयान के बाद तमाम अटकलों के बीच अब लगभग यह स्पष्ट हो चुका है कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 अपने तय समय पर ही होंगे.

