BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हेमन्त सोरेन ने मधुपुर उपचुनाव को लेकर आज मैराथन प्रचार प्रसार किया

by bnnbharat.com
April 12, 2021
in समाचार
मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हेमन्त सोरेन ने मधुपुर उपचुनाव को लेकर आज मैराथन प्रचार प्रसार किया
Share on FacebookShare on Twitter

तिलैया मोड़ मधुपुर मैदान और हुसैनाबाद में सोरेन की चुनावी सभा,महागठबंधन प्रत्याशी के लिए लोगों से मांगा समर्थन

राँची.मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हेमन्त सोरेन ने तिलैया मोड़ मधुपुर मैदान और हुसैनाबाद में आयोजित सभा में कहा कि मधुपुर में चुनावी माहौल है . अपने-अपने प्रत्याशी के पक्ष में सत्ता और विपक्ष के तमाम बड़े नेता और कार्यकर्ता यहां प्रचार प्रसार कर रहे हैं . मैं भी चार दिनों से आपके ही बीच हूं . इस दौरान इस विधानसभा क्षेत्र के गली, मोहल्ले, टोले , कस्बे और गांवों में जाने का मौका मिल रहा है . यहां के लोगों के हालात से अवगत हो रहे हैं . यहां बिजली, पानी और सड़क की स्थिति कैसी है, इसे देख रहा हूं . हर वर्ग और हर तबके के लोगों से मुलाकात कर रहा हूं . उनसे इलाके की समस्याओं की भी जानकारी ले रहा हूं . सबसे बड़ी बात कि रांची से चल रही सरकार की निगाहें इन ग्रामीण इलाकों और यहां रहने वाले गरीबों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़े और अल्पसंख्यक तक पहुंचती है कि नहीं, इस भ्रमण के दौरान मुझे प्रत्यक्ष रूप से देखने को मिल रहा है . चुनाव बाद यहां की समस्याओं को दूर करने का काम तत्काल किया जाएगा . मैं कहना चाहता हूं कि प्रचार प्रसार तो हमारे नेता कर रहे हैं . मेरा मकसद तो इस दौरान विधानसभा क्षेत्र का पूरा जायजा लेना है .

सोरेन ने कहा कि महागठबंधन से जो प्रत्याशी हैं, उसे हमने बिना विधायक बने ही मंत्री बनाया है, ताकि आपकी बातें सीधे सरकार तक पहुंचे और बीच में कोई भाया मीडिया नहीं होगा . हफीजुल हसन सरकार और आपके बीच एक कड़ी हैं . उन्हीं की नजरों से मैं आपको देख रहा हूं और इस क्षेत्र के विकास को नया आयाम मिलेगा .

सोरेन ने कहा कि मधुपुर उपचुनाव का दिन नजदीक आ चुका है .लोकतंत्र में चुनाव सबसे खूबसूरत पर्व है . आप इस पर्व के कर्ता धर्ता हैं. आप अपने मत के मार्फत अपने अगुआ को चुनते हैं, जो सरकार के पास और क्षेत्र के विकास के लिए आपका नेतृत्व करता है . इस क्षेत्र से वर्षों तक हाजी हुसैन अंसारी जी आप का प्रतिनिधित्व करते रहे . उनके अहम योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है. अब वे हमारे बीच नहीं हैं . ऐसे में गुरुजी ने हमें कहा कि हाजी हुसैन अंसारी के कार्यों को बढ़ाने का जिम्मा उनके पुत्र हफीजुल हसन को सौंपा जाए . गुरुजी की दूरदर्शिता और आदेश का पालन करते हुए हमने उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है .वे आगे भी मंत्री बने रहे यह आपको तय करना है .

सोरेन ने कहा कि जब गुरुजी कहा करते थे कि हम लड़कर अलग झारखंड राज्य लेंगे तो लोग इसे हल्के में लिया करते थे . लेकिन गुरुजी के नेतृत्व में यहां के सभी धर्मों और जातियों के लोगों ने अलग झारखंड राज्य की लंबी लड़ाई लड़ी और संघर्ष की बदौलत आज हम अलग झारखंड राज्य में रह रहे हैं . उन्होंने कहा कि इस संघर्ष में कई आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत दी . हमारी पार्टी ऐसे आंदोलनकारियों और शहीदों को शुरू से ही सम्मान देती आ रही है .

          

झामुमो के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि पिछले 20 सालों से झारखंड को संवारने की बात होती आ रही है . लेकिन, डबल इंजन की सरकार ने इस राज्य के लिए क्या किया, यह हम सभी से छिपा नहीं है . भाजपा सरकार ने राज्य को बिगाड़ने का काम किया है . 2019 के चुनाव में आपने एनडीए की सरकार को उखाड़ फेंका और हमारे नेतृत्व में एक मजबूत सरकार बनी . यह सरकार आपके हर भरोसे पर खरा उतरेगी . यह मैं आपसे कहने आया हूं . आप हमें इस उपचुनाव में भी अपना बहुमूल्य समर्थन दें .

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

PM मोदी ने कहा- बंगाल में ‘लोकतंत्र को लूटने’ की साजिश कर रही हैं ममता बनर्जी

Next Post

कौन सी राशन की दुकान है घर के करीब, जानें Mera Ration एप से

Next Post
प्रशासन को सूचना, अपात्रों ने बनाया राशन कार्ड

कौन सी राशन की दुकान है घर के करीब, जानें Mera Ration एप से

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d