गोड्डा: महागामा के जुझारू एवम सम्मानित विधायक दीपिका पाण्डे सिंह के नेतृत्व में गोड्डा जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव इत्यादि के साथ झारखण्ड विधानसभा के माननीय अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो एवम झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के साथ शिष्टाचार मुलाकात की ,
मुख्यमंत्री एवम विधानसभा अध्यक्ष से विधायक दीपिका पाण्डे सिंह एवम कांग्रेस जिला कमेटी के जिलाध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव ने मांग किया कि झारखंड पंचायती राज अधिनियम के अंर्तगत 29 विभागों का अधिकार मुखिया को मिले,साथ ही पारा शिक्षक एवम आंगनवाडी सेविका ,सहायिका ,मनरेगा कर्मी को मान दय भुगतान एवम मानदय में यथाशीघ्र बढ़ाया जाय.
साथ ही स्थायीकरण करने का के संबंध में पहल किया. माननीय मुख्यमंत्री महोदय एबम विधानसभा के माननीय अध्यक्ष महोदय ने अस्वासन दिया कि जल्द ही इस पर विचार किया जायेगा. जुझारू विधायक दीपिका पाण्डे सिंह,के साथ कांग्रेस जिला कमेटी के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव,मेहरमा कांग्रेस कमेटी के प्रखंड अध्यक्ष नन्दू राम,रंजन सिंह,राजेश लाला, बासुदेव भगत इत्यादि लोग शामिल थे .

