BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री ने की लिट्टीपाड़ा में डिग्री कालेज खोलने की घोषणा

by bnnbharat.com
September 4, 2019
in Uncategorized
मुख्यमंत्री ने की लिट्टीपाड़ा में डिग्री कालेज खोलने की घोषणा
Share on FacebookShare on Twitter

लिट्टीपाड़ा : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि राज्य सरकार जल्द ही लिट्टीपाड़ा में डिग्री कालेज खोलेगी. इसके लिए वे स्वंय तीन दिनों में कालेज खोलने की अनुमति प्रदान करेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत राज्य के 7.15 लाख से अधिक किसानों को प्रथम और द्वितीय किश्त की राशि प्रदान कर दी गयी है. तीसरी किश्त दिसंबर माह में किसानों के खाते में ट्रांसफर की जायेगी. लिट्टीपाड़ा में प्रधानमंत्री किसान निधि योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने यह बातें कहीं.

तीन दिनों में डिग्री कॉलेज का अनुमोदन

मुख्यमंत्री ने बताया कि लिट्टीपाड़ा पहुंचने पर कुछ छात्रों ने उनसे लिट्टीपाड़ा में एक डिग्री कॉलेज खोलने का अनुरोध किया है. आज मैं यह घोषणा करता हूं के 3 दिनों के अंदर डिग्री कॉलेज का अनुमोदन दूंगा. इसके बाद निविदा निकाली जाएगी और जल्द ही कॉलेज का निर्माण कार्य आरंभ होगा. क्योंकि शिक्षा से ज्ञान, ज्ञान से समझदारी और समझदारी से ईमानदारी आती है. शिक्षा से आच्छादित होने के बाद आपको कोई गुमराह नहीं कर सकता. आपको सोचना है आखिर किसने आपको गरीब रखा और खुद अमीर हो गए. जमीन लूटने की बात कहने वालों ने ही संथाल समेत अन्य जगहों में गैर कानूनी ढंग से आदिवासियों की जमीन अपने नाम कर ली.

सभी पंचायत में मिट्टी की डॉक्टर जांच रहीं हैं आपके खेतों की मिट्टी

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ओर हम आपको नई तकनीक से अवगत करा कर अधिक फसल उत्पादन हेतु प्रशिक्षित कर रहे हैं. दूसरी ओर आप के खेतों की मिट्टी को स्वस्थ करने की दिशा में भी कार्य हो रहा है. राज्य के सभी पंचायत में दो-दो मिट्टी की डॉक्टर को नियुक्त किया गया है. उन्हें एक लाख रुपए का मिट्टी जांच हेतु कीट दिया गया जो किसानों के खेतों की मिट्टी की जांच कर उचित सलाह देंगी.

16 सौ किमी ग्रामीण सड़क का होगा निर्माण

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की उत्पादकता बढ़े यह तो सुनिश्चित किया ही जा रहा है लेकिन उत्पादित सामान को बाजार तक लाने के लिए एक अच्छी सड़क की आवश्यकता होगी. इस बात को ध्यान में रखते हुए 16 सौ किमी ग्रामीण सड़क का निर्माण 1037 करोड़ रुपये से कराया जायेगा.

सभी पंचायत में खेल का मैदान, 23 हजार खिलाड़ियों को 11 हजार रुपये

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल को बढ़ावा देने के लिए राज्य के सभी कमल क्लब को रुपए दिए जा रहे हैं. आने वाले दिनों में हर पंचायत में 15 से 20 लाख की लागत से निर्मित होने वाले खेल का मैदान तैयार किया जाएगा राज्य के 23 हजार फुटबॉल खिलाड़ियों को एक हजार मिलेंगे.

मुख्यमंत्री ने सांकेतिक तौर पर मिस्त्री मुरमू, काजल मंडल, मुंशी हेंब्रम, युमना, रीना सत्यार्थी को पीएम किसान योजना के तहत प्रथम व दूसरी किश्त सौंपी. इस क्रम में इजरायल से लौटी एक महिला कृषक ने अपना अनुभव सभी के साथ साझा किया. इस अवसर पर मंत्री रणधीर सिंह, सांसद सुनील सोरेन, कृषि सचिव पूजा सिंघल, आयुकत विमल कुमार, कृषि निदेशक छवि रंजन, उपायुक्त व अन्य मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शहीद एतवा उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट

Next Post

डीके शिवकुमार को 13 सितंबर तक ED की हिरासत

Next Post
डीके शिवकुमार को 13 सितंबर तक ED की हिरासत

डीके शिवकुमार को 13 सितंबर तक ED की हिरासत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d