BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री ने झारखंड के युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए सदैव समर्पित रहने का किया आह्वान

by bnnbharat.com
January 12, 2020
in Uncategorized
मुख्यमंत्री ने झारखंड के युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए सदैव समर्पित रहने का किया आह्वान

मुख्यमंत्री ने झारखंड के युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए सदैव समर्पित रहने का किया आह्वान

Share on FacebookShare on Twitter

खास बातें:

  • स्वामी विवेकानंद के विचार और आदर्श युवाओं में शक्ति एवं ऊर्जा का संचार करता है

  • युवा शक्ति से अपनी संपूर्ण ऊर्जा और क्षमता राज्य के नवनिर्माण के कार्यों में लगाएं

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वामी विवेकानंद जी की जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के अवसर पर झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता सहित देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महान दार्शनिक और समाज सुधारक विवेकानंद जयंती के अवसर पर कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारतीय दर्शन को पूरे विश्व में स्थापित किया. उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने झारखंड का नाम भी देश और दुनिया में अंकित करने का काम किया है. उनके विचार और आदर्श युवाओं में शक्ति एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं. उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं. मुख्यमंत्री ने झारखंड के युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए सदैव समर्पित रहने का आह्वान किया. उक्त बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची के विवेकानंद सरोवर (बड़ा तालाब) स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहीं.

राज्य एवं देश की प्रगति युवा शक्ति में निहित

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे राज्य एवं देश की प्रगति युवा शक्ति में निहित है. उन्होंने राज्य की युवा शक्ति से अपनी संपूर्ण ऊर्जा और क्षमता राज्य के नवनिर्माण के कार्यों में लगाने की अपील की. मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के बल पर झारखंड विकास के पथ पर एक नया आयाम स्थापित कर सकेगा. उन्होंने युवाओं को अपने कार्य क्षमता पर भरोसा रखते हुए निर्भीक होकर किसी भी काम को पूरा करने का संदेश दिया. मुख्यमंत्री ने स्वामी जी की संवेदनशीलता, त्याग और समर्पण को जीवन में आत्मसात करने की अपील की. उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों पर चलकर ही विकसित समाज का निर्माण किया जा सकेगा.

“उठो जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त ना हो जाए”

इस अवसर पर राज्य सरकार के मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के जयंती को पूरे देश में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है. स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं. उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने ही हमारे देश के समाज में ऊंच-नीच, छुआछूत,भेदभाव के खाई को समाप्त करने का काम किया था. उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने युवाओं को एक संदेश दिया था “उठो जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त ना हो जाय” उन्होंने सभी से स्वामी विवेकानंद के विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने की अपील की.

स्वामी विवेकानंद ने मानवता के कल्याण का मार्ग दिखाया

स्वामी विवेकानंद भारत के महान विभूति थे. उन्होंने देश और दुनिया को मानवता के कल्याण का मार्ग दिखाया. इस अवसर पर पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव राहुल शर्मा, भवन निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार, रामकृष्ण मिशन आश्रम के स्वामी भवेशानंद, समाज सेविका महुआ मांझी, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल जी तिवारी, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के निर्देशक अनिल कुमार सिंह, एसडीओ रांची लोकेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में नगरवासी और गणमान्य लोग उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भाजपा नेताओं ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

Next Post

बच्चों ने बनाया, अभिभावकों ने खरीद कर खाया

Next Post
बच्चों ने बनाया, अभिभावकों ने खरीद कर खाया

बच्चों ने बनाया, अभिभावकों ने खरीद कर खाया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d