ग्वालियर: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के छोटे भाई अजय प्रताप सिंह तोमर के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है.
अजय सिंह तोमर कुछ समय से अस्वस्थ थे और दिल्ली में उनका उपचार चल रहा था. मुख्यमंत्री चौहान ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना ईश्वर से की है.

