BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री चौहान ने स्पेशलिटी हॉस्पिटल पहुंचकर भर्ती कोविड-19 के मरीजों से की चर्चा

मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होकर घर पहुंचने की कामना की, चिकित्सक एवं पैरा मेडिकल स्टाफ का करें अभिनंदन

by bnnbharat.com
July 12, 2020
in Uncategorized
मुख्यमंत्री चौहान ने स्पेशलिटी हॉस्पिटल पहुंचकर भर्ती कोविड-19 के मरीजों से की चर्चा

मुख्यमंत्री चौहान ने स्पेशलिटी हॉस्पिटल पहुंचकर भर्ती कोविड-19 के मरीजों से की चर्चा

Share on FacebookShare on Twitter

ग्वालियर: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहन ने ग्वालियर प्रवास के दौरान शनिवार को सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल पहुचकर भर्ती कोविड-19 के मरीजों से व्हीसी के माध्यम से चर्चा कर उनकी कुशल छेम पूछी और शीघ्र स्वस्थ होकर अपने घर वापस जाने की ईश्वर से प्रार्थना की.

इस मौके पर प्रदेश के मंत्री प्रघुम्न सिंह तोमर, मंत्री इमरती देवी, राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, जिला शहर भाजपा अध्यक्ष कमल माखीजानी, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन, आयुक्त नगर निगम संदीप माकिन, गजराजा मैडीकल कॉलेज के डीन डॉ. एस एन अयंगर सहित सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के चिकित्सकगण आदि उपस्थित थे.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहन ने ग्वालियर प्रवास के दौरान शनिवार को जयारोग्य  चिकित्सालय परिसर में स्थित सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल पहुंचकर भर्ती कोविड-19 के मरीजों से व्ही.सी के माध्यम से चर्चा कर उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होकर अपने घर लौटने की ईश्वर से कामना की. चौहान ने व्हीसी के माध्यम से मरीज दुर्गा एवं अभय जैन से चर्चा करते हुए उनके स्वास्थ्य के संबंध मे जानकारी ली. उन्होने कोविड-19 के भर्ती मरीजों से कहा कि घबराने की बात नहीं है, आप सभी लोग चिंता ना करें. आप सभी लोग पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर शीघ्र अपने घर वापिस जा सकेंगे.

चौहान ने कहा कि हमारे चिकित्सक, पैरामैडीकेल स्टाफ, नर्सेस आदि अपनी जान की परवाह किये बिना कोरोना योद्धा के रूप में मरीजों का उपचार एवं सेवा कर रहें है, जिसके लिए ये सभी बधाई के पात्र हैं . हम सभी का दायित्व है कि इन सब का हम अभिनंदन करें . उन्होने कहा कि हम सभी लोग संकल्प लें कि कोरोना से लडने में कोई कोर कसर न छोडें.

मुख्यमंत्री ने भर्ती मरीजों से आग्रह किया कि वे स्वस्थ होकर अपने घर वापिस पहुंचने पर  लोगों को बताऐं कि कोरोना से डरना नही है, बल्कि इसका डटकर मुकाबला करना है. बिना मास्क लगाये घर से बाहर ना निकलें. सेनिटाइजर का उपयोग करें तथा सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूर्ण रूप से पालन करें.

चौहान ने भर्ती मरीज अभय जैन एवं दुर्गाबाई से चर्चा करते हुए बीमारी के संबंध मे जानकारी ली. इस दौरान अभय जैन ने बताया चिकित्सक एवं चिकित्सालय का स्टॉफ पूरी लगन के साथ उपचार कर रहे हैं, जो भगवान का स्वरूप हैं, इनका अभिनंदन हो. भर्ती मरीज दुर्गा बाई ने चर्चा करते हुए कहा कि गले में खराश एवं खांसी की शिकायत होने पर जांच कराने पर कोरोना पॉजिटिव निकला, उनका इलाज बेहतर तरीके से हो रहा है, उनकी तबियत ठीक है.

मुख्यमंत्री को इस दौरान सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में उपचार हेतु भर्ती मरीजों एवं उपचार उपरांत ठीक होकर घर गए मरीजों के संबंध में जानकारी दी गई.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़

Next Post

कोरोना संक्रमित का शव ऑटो रिक्शा से ले जाया गया कब्रिस्तान 

Next Post
कोरोना संक्रमित का शव ऑटो रिक्शा से ले जाया गया कब्रिस्तान 

कोरोना संक्रमित का शव ऑटो रिक्शा से ले जाया गया कब्रिस्तान 

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d