BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लॉकडाउन में फंसे लोगों, बेसहारा, असहाय, मजलूमों का सहारा बना मुख्यमंत्री दीदी किचन

by bnnbharat.com
April 20, 2020
in समाचार
लॉकडाउन में फंसे लोगों, बेसहारा, असहाय, मजलूमों का सहारा बना मुख्यमंत्री दीदी किचन

लॉकडाउन में फंसे लोगों, बेसहारा, असहाय, मजलूमों का सहारा बना मुख्यमंत्री दीदी किचन

Share on FacebookShare on Twitter
  • पलामू प्रमंडल के तीनों जिलों की 573 पंचायतों में 890 मुख्यमंत्री दीदी किचन संचालित

  • पंचायतों में खुले हैं मुख्यमंत्री दीदी किचन

  • पलामू जिला में 377, गढ़वा में 378 और लातेहार में 135 मुख्यमंत्री दीदी किचन का हो रहा संचालन

  • लॉकडाउन की अवधि में अबतक 5,62,840 जरूरतमंद व्यक्तियों को उपलब्ध कराया जा चुका है भोजन

  • सभी केन्द्रों पर सामाजिक दूरी का रखा जा रहा ख्याल

मेदिनीनगर (पलामू): नोवेल कोरोना वायरस (COVID-19) के संक्रमण से बचाव को लेकर देशव्यापी लॉकडाउन के तहत पलामू प्रमंडल में भी लॉकडाउन लागू है और इसका सख्ती से अनुपालन किया जा रहा है. ऐसी स्थिति में पलामू प्रमंडल में निर्धन, असहाय, गरीब, बुजुर्ग, बेसहारा इत्यादि किसी जरूरतमंद व्यक्तियों को खाने की कोई समस्या न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है.

स्थानीय जिला प्रशासन द्वारा लॉकडाउन की अवधि के दौरान जरूरतमंद व्यक्तियों तक पका हुआ खाना उपलब्ध कराया जा रहा है. इस निमित्त पलामू प्रमंडल के सभी पंचायतों में मुख्यमंत्री दीदी किचन का संचालन किया जा रहा है, ताकि लोगों को भरपूर मात्रा में खाना उपलब्ध हो सके.

इसके माध्यम से निःशुल्क भोजन दिया जा रहा है, ताकि लॉकडाउन की अवधि में भी किसी भी गरीब, निर्धन, असहाय, बुजुर्ग, बेसहारा व्यक्तियों को खाने संबंधित कोई भी समस्या नहीं हो. मुख्यमंत्री दीदी किचन से पलामू प्रमंडल के जरूरतमंदों को भरपूर खाना मिल रहा है.

प्रमंडल के सभी पंचायतों में मुख्यमंत्री दीदी किचन का संचालन किया जा रहा है. यहां निःशुल्क भोजन कर जरूरतमंद अपनी भूख मिटा रहे हैं.  पलामू प्रमंडल में 890 मुख्यमंत्री दीदी किचन का संचालन हो रहा है. मुख्यमंत्री दीदी किचन के माध्यम से पूरे प्रमंडल क्षेत्र में अबतक 5,62,840 से अधिक जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन उपलब्ध कराया जा चुका है.

पलामू जिले के 269 पंचायतों में वर्तमान में 377 मुख्यमंत्री दीदी किचन का संचालन हो रहा है. वहीं गढ़वा जिले के 189 पंचायतों में 378 एवं लातेहार जिले के 115 पंचायतों में 135 दीदी किचन का संचालन हो रहा है.

पलामू में पूर्व में जहां 267 मुख्यमंत्री दीदी किचन का संचालन हो रहा था. वहीं 110 नया किचन खोला गया है. अब इसकी संख्या 377 हो गया है. अबतक पलामू जिले में मुख्यमंत्री दीदी किचन के माध्यम से 2,46,757 व्यक्तियों को भोजन उपलब्ध कराया जा चुका है.

लातेहार जिले में 135 मुख्यमंत्री दीदी किचन का संचालन हो रहा है. इसमें अबतक 92 हजार से अधिक व्यक्तियों ने भोजन किया है.

वहीं गढ़वा जिले में 378 मुख्यमंत्री दीदी किचन का संचालन हो रहा है. गढ़वा जिले में संचालित हो रही मुख्यमंत्री दीदी किचन में अब तक 2,20,084 जरूरत मंद व्यक्ति खाना खा चुके हैं. पलामू प्रमंडल में संचालित दीदी किचन केन्द्रों पर सामाजिक दूरी का ख्याल रखा जा रहा है.

विदित हो कि ग्रामीण क्षेत्रों में बसर कर रहे व्यक्तियों, आर्थिक रूम से कमजोर, वंचित, असहाय, बेसहारा, दिव्यांग, गरीब एवं लॉकडाउन की स्थिति में फंसे आमजनों को सीधा लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से ग्रामीण विकास विभाग झारखंड सरकार द्वारा संचालित झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रोमोशन सोसायटी (जेएसएलपीएस) के सहयोग से पलामू, गढ़वा व लातेहार जिला प्रशासन की ओर से ‘‘मुख्यमंत्री दीदी किचन‘‘ की शुरूआत की गयी है.

यहां प्रतिदिन निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है. इन जरूरमंदों को ताजा एवं गरम-गरम खाना परोसे जा रहे हैं. जरूरतमंद व्यक्तियों के  भोजन उपलब्ध होने की दिशा में मुख्यमंत्री दीदी किचन बरदान साबित हो रहा है.

सामाजिक दूरी एवं सैनेटाइजेशन की विशेष व्यवस्था:

पलामू प्रमंडल में संचालित मुख्यमंत्री दीदी किचन में सामाजिक दूरी एवं सैनेटाइजेशन की विशेष व्यवस्था की गयी है. स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. सखी मंडल की दीदियों द्वारा इसका संचालन किया जा रहा है. यहां सामाजिक दूरी, साबुन-पानी से हाथ धुलवाने एवं हैंड सैनेटाइजर की भी व्यवस्था की गयी है. सैनेटाइजेशन के बाद ही जरूरतमंदों को खाना खिलाया जा रहा है, ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा जा सके.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कार्य के दौरान पत्रकारों को सचेत रहने की अपील

Next Post

जिला व्यवसायी संघ ने पुलिस प्रशासन को किया सम्मानित, ग्रामीणों को दिया राशन

Next Post
जिला व्यवसायी संघ ने पुलिस प्रशासन को किया सम्मानित, ग्रामीणों को दिया राशन

जिला व्यवसायी संघ ने पुलिस प्रशासन को किया सम्मानित, ग्रामीणों को दिया राशन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d