BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कंटेनमेंट जोन हिंदपीढ़ी में 4 हजार परिवारों को दिया गया ‘मुख्यमंत्री आहार किट’

by bnnbharat.com
April 23, 2020
in समाचार
कंटेनमेंट जोन हिंदपीढ़ी में 4 हजार परिवारों को दिया गया ‘मुख्यमंत्री आहार किट’

कंटेनमेंट जोन हिंदपीढ़ी में 4 हजार परिवारों को दिया गया मुख्यमंत्री आहार किट

Share on FacebookShare on Twitter
  • मधुमति अपार्टमेंट में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद 250 लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग

  • इलाके में 9000 परिवार तक पहुंचाया जाएगा मुख्यमंत्री आहार किट

  • नए राशन कार्ड अप्लाई करने वालों को प्रति परिवार मिलेगा 10 किलोग्राम अनाज

  • हिंदपीढ़ी के 37 सीलिंग प्वाइंट पर कैमरे से निगरानी

  • लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई

  • रमजान में हिंदपीढ़ी क्षेत्र के लिए विशेष व्यवस्था

रांची: उपायुक्त, राय महिमापत रे ने कहा कि आज चार कोरोना पॉजिटिव मरीज को रिम्स शिफ्ट किया गया है. उपायुक्त ने बताया कि मधुमती अपार्टमेंट में कोरोना मरीज मिलने के बाद के 250 से अधिक लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग की गई है.

गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में उपायुक्त ने बताया कि कंटेनमेंट जोन हिंदपीढ़ी के 4000 परिवारों को मुख्यमंत्री आहार घर घर पहुंचाया गया है. आनेवाले दिनों में सभी परिवारों 9000 परिवारों को राशन उपलब्ध कराया जाएगा.

उन्होंने बताया कि रमजान के महीने में हिंदपीढ़ी इलाके में विशेष व्यवस्था की जाएगी और ज्यादा संख्या में वॉलेंटियर्स को लगाया जाएगा.
बिना राशन कार्डधारी 79000 परिवारों को जिन्होंने नए राशन कार्ड के लिए आवेदन किया गया था, उन्हें प्रति परिवार के हिसाब से 10 किलोग्राम अनाज मिलेगा.

साथ ही उन्होंने बताया कि 14वीं वित्त आयोग के अंतर्गत कोरोना की रोकथाम के उपायों हेतु फॉगिंग, रोगाणुनाशक छिड़काव करने के लिए सभी मुखिया को राशि दी गई है.

पत्रकारों से बातचीत के दौरान उपायुक्त राय महिमापत रे ने बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया में इंडस्ट्री खुल सकती है लेकिन मजदूरों को इंडस्ट्री में ही रखकर या इंडस्ट्री के 500 मीटर की परीधि में रखकर ही काम कराया जाएगा.

लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 200 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी:

पत्रकारों से बातचीत में एसएसपी अनीश गुप्ता ने बताया कि लॉकडाउन उल्लंघन के मामलों में 200 प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है.

हिंदपीढ़ी के 37 सीलिंग प्वाइंट पर कैमरे से निगरानी

मौके पर वरीय पुलिस अधीक्षक रांची अनीश गुप्ता ने बताया कि हिंदपीढ़ी क्षेत्र में 37 सीलिंग पॉइंट बनाये गए हैं, जहां कैमरे से निगरानी रखी जा रही है. सीलिंग पॉइंट के लिए तीन मेडिकल हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं. साथ ही सीलिंग प्वाइंट पर एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है. किसी तरह की इमरजेंसी आने पर लोग इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं, उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी.

उन्होंने बताया कि रांची जिला के आउटर चेक पॉइंट्स से अवैध तरीके से निकलने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की गई है. संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं.

सीलिंग पॉइंट पर अपने विवेक से कार्य नहीं करने वाले प्रतिनियुक्त अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. सीलिंग पॉइंट्स पर अवैध तरीके से निकलने वालों के खिलाफ गैर जमानती धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी.

वरीय पुलिस अधीक्षक रांची ने बताया कि सभी पुलिसकर्मियों के रहने और खाने की पर्याप्त व्यवस्था उनकी प्रतिनियुक्ति स्थल के पास ही कि गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने अर्णव गोस्वामी पर कराया FIR दर्ज

Next Post

तीन IAS अधिकारियों का तबादला

Next Post
तीन IAS अधिकारियों का तबादला

तीन IAS अधिकारियों का तबादला

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d