रांची: मुख्यमंत्री को नेहा शर्मा ने ट्वीट कर बताया गया कि उसके ससुराल वाले तीन साल से उसे परेशान कर रहे हैं. उसकी दो साल की बेटी है. ससुराल वाले उस पर अत्याचार कर रहे हैं. ससुराल वाले उसकी बेटी को बेचना चाहते हैं. मुख्यमंत्री से नेहा ने अनुरोध करते हुए मदद की गुहार लगाई. मामले में मुख्यमंत्री ने दु:ख जताते हुए झारखंड पुलिस को उचित कार्रवाई का निर्देश दिया है.
.@JharkhandPolice कृपया मामले का संज्ञान ले उचित कार्रवाई करें। https://t.co/PdzQxuCWmP
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) March 7, 2020
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गढ़वा जिले के प्रखण्ड केतार, पंचायत परती- कुसवानी, गांव जोगियाबीर पूर्वी स्थित नव प्राथमिक विद्यालय के 62 बच्चों को दूषित पानी पीने से मुक्त करने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री से भी आग्रह किया है कि वे चापानल का दूषित पानी पी रहे स्कूली बच्चों की समस्या को दूर करने में सहयोग करें.
तीन वर्ष से है यह स्थिति
मुख्यमंत्री को बताया गया कि तीन साल से बच्चे चापानल का गंदा और दुर्गंधयुक्त पानी पी रहें हैं. कई बार शिकायत करने के बाद भी विभागीय कार्रवाई नहीं हुई. एक साल पहले तत्कालीन बीईईओ कौशल किशोर चौबे ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को इसकी सूचना दी थी. चापानल की जांच और नया चापानल लगाने का आश्वासन मिला. लेकिन आज तक विभाग ने इस पर कारवाई नहीं की.
अविलंब होगी समस्या की जांच
मुख्यमंत्री का निर्देश मिलने के बाद मंत्री द्वारा बताया गया कि संबंधित पदाधिकारियों एवं जिले के उपायुक्त को शिकायत की जानकारी दी गई है. अविलंब स्थल जांच कर समस्या के स्थाई समाधान हेतु निर्देश दिया गया है.
.@MithileshJMM जी कृपया उक्त मामले में कार्रवाई करा सूचित करें। https://t.co/g6WPjPMxKW
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) March 7, 2020
मुख्यमंत्री ने उपायुक्त रांची को मेहुल राज महतो का इलाज करवाने और मामले को संज्ञान में लेकर जल्द उचित कार्रवाई करते हुए सूचित करने का आदेश दिया है.
कौन है मेहुल राज महतो ?
रांची के ग्राम पंचोली मेसरा, नेवरी विकास निवासी बीआईटी थर्ड ईयर का छात्र मेहुल राज महतो डेंगू से पीड़ित है. मेहुल का इलाज 1 सप्ताह से मेडिका अस्पताल में हो रहा है.
मेहुल के इलाज में मदद कर उसे जीवन दान दें
मुख्यमंत्री को मेहुल के परिजनों ने बताया कि उनकी मासिक आय दस हजार रुपये से भी कम है. मुख्यमंत्री से अनुरोध है कि मेहुल का इलाज करवाने में मदद कर उसे जीवनदान दें.

