रांचीः मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि चाईबासा के सोनुवा प्रखंड स्थित सेगईसाई गांव निवासी बुली गुदुया का आधार कार्ड नहीं होने की वजह से उसका ना राशन कार्ड है और ना ही उसे पेंशन मिलता है.
गांववालों की मदद से वह जीवन यापन कर रही है. परिवार में कोई नहीं है. घर की हालत खराब है. बारिश में पानी टपकता है. मामले की जानकारी के मुख्यमंत्री ने उपरोक्त निर्देश दिया है.
असाध्य रोग उपचार योजना से जोड़े
मुख्यमंत्री ने उपायुक्त धनबाद को जयप्रकाश नगर निवासी 18 वर्षीय अनूप कुमार को असाध्य रोग उपचार योजना से जोड़ते हुए उचित इलाज सुनिश्चित करने का आदेश दिया है.
क्रोनिक लिवर से हैं पीड़ित
मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि धनबाद के बरटांड़ स्थित जयप्रकाश नगर निवासी अनूप कुमार क्रोनिक लिवर जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं. उनके पिता फल विक्रेता हैं.
अनूप विगत छह माह से बीमार है. 21 जुलाई को उसे मेदांता अस्पताल से हैदराबाद स्थित एआईजी अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया. मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने उक्त निर्देश उपायुक्त को दिया है.

