BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई कर सूचित करने का दिया निर्देश

by bnnbharat.com
August 20, 2020
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

चतरा/रांची: झारखंड के चतरा जिले में मोबाइल चोरी के आरोप में आरोप में एक नाबालिग समेत दो लोगों की बेरहमी से पिटाई हुई. इस पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संज्ञान में लिया और जिले के पुलिस अधीक्षक को दोषियों पर सख्त कार्रवाई कर सूचित करने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है.
चतरा के हंटरगंज थाना क्षेत्र के कोबना गांव में नाबालिग समेत दो युवकों की पिटाई का यह वीडियो स्वतंत्रता दिवस बताया जा रहा है, लेकिन गुरुवार को यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक भी बात पहुंची और उन्होंने तत्काल जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया. चतरा के पुलिस अधीक्षक चतरा द्वारा मुख्यमंत्री को इस बात अवगत कराया गया कि मामले में 15 अगस्त को 10 लोगों के विरूद्ध कांड दर्ज कर लिया गया था. उन्होंने बताया कि मोबाइल चोरी के आरोप में दोनों युवकों की पिटाई की गई है. मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. शेष अभियुक्तों के विरूद्ध छापामारी चल रही है.
वायरल वीडियो के मुताबिक भीड़ के द्वारा पहले दोनों को रस्सी में बांधा गया है उसके बाद सड़क पर घसीटते हुए दोनों की बेरहमी से उपस्थित भीड़ द्वारा डंडे से पिटाई की गई है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद चतरा पुलिस हरकत में आ गई है और पुलिस अधीक्षक ऋषभ झा ने एसडीपीओ तथा हंटरगंज थाना प्रभारी को दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है. बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में जिस शख्स द्वारा बच्चे व एक अन्य युवक की बेरहमी से पिटाई की जा रही उस शख्स का नाम सुशील सिंह है और वह सरकारी शिक्षक है. जबकि दूसरा कोबना पंचायत की मुखिया सरिता देवी के पति संजय दांगी है. हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद जहां पुलिस आरोपियों के धर पकड़ में जुटी है वहीं कई आरोपी कार्रवाई के डर से फरार बताए जा रहे है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अर्जुन मुंडा ने ट्राइफूड कार्यक्रम का किया शुभारंभ

Next Post

मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित,कई स्थानों पर पेड़ उखड़े

Next Post
बिजली की कटौती से किसान परेशान, धान की खेती चौपट

मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित,कई स्थानों पर पेड़ उखड़े

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d