BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री ने रिम्स में चल रही नियुक्ति प्रक्रिया को अगले आदेश तक स्थगित करने का निर्देश दिया

by bnnbharat.com
February 6, 2020
in Uncategorized
मुख्यमंत्री ने रिम्स में चल रही नियुक्ति प्रक्रिया को अगले आदेश तक स्थगित करने का निर्देश दिया

मुख्यमंत्री ने रिम्स में चल रही नियुक्ति प्रक्रिया को अगले आदेश तक स्थगित करने का निर्देश दिया

Share on FacebookShare on Twitter

खास बातें:

  • विधायक बंधु तिर्की के नेतृत्व में ट्राइबल मेडिकल एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात कर रिम्स में हो रही बहाली में आरक्षण प्रावधान और नियुक्ति नियमावली का पालन नहीं करने की शिकायत की

  • प्रधान सचिव, स्वास्थ्य करेंगे जांच, 10 फरवरी को बैठक में होगी मामले की उच्चस्तरीय समीक्षा: हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री

रांची: विधायक बंधु तिर्की के नेतृत्व में ट्राइबल मेडिकल एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात कर रिम्स में नर्स, ओटी असिस्टेंट और वार्ड अटेंडेंट समेत अन्य पदों पर बहाली में आरक्षण प्रक्रिया और नियुक्ति नियमावली का पालन नहीं करने की शिकायत की है. इस पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची स्थित रिम्स में नर्स, लैब टेक्नीशियन, ओटी असिस्टेंट, वार्ड अटेंडेंट और अन्य पदों पर चल रही बहाली की प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक स्थगित करने का निर्देश रिम्स के निर्देशक डॉ. दिनेश कुमार सिंह को दिया है. मुख्यमंत्री ने प्रधान सचिव, स्वास्थ्य विभाग को अपने स्तर पर पूरे मामले के तथ्यों की जांच करने को कहा गया है.

10 फरवरी को होगी उच्चस्तरीय बैठक

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले की समीक्षा के लिए 10 फरवरी को उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्री, मुख्य सचिव स्वास्थ्य सचिव और रिम्स के निर्देशक मौजूद रहेंगे. इस बैठक में रिम्स की बहाली प्रक्रिया को लेकर विस्तार से चर्चा होगी.

शिकायत यह कि अनुसूचित जनजाति को नहीं दिया गया आरक्षण का पूरा लाभ

ट्राइबल मेडिकल एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि रिम्स में होने वाली नियुक्तियों में अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित सीटों को कम करके प्रकाशित किया जा रहा है. शिकायत की गई कि ग्रेड ए नर्स के 362 पदों के लिए निकाले गए विज्ञापन में अनुसूचित जनजाति के लिए पद आरक्षित नहीं किया गया और वार्ड अटेंडेंट के 119 पदों में सिर्फ 16 पद ही अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं.

यह भी शिकायत की गई कि ओटी असिस्टेंट के लिए अनुसूचित जनजाति के 10 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, लेकिन अनुभव को आधार बनाकर एक ही अभ्यर्थी को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया. एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से इन सभी नियुक्ति प्रक्रिया को रद्द कर किसी निष्पक्ष एजेंसी से जांच कराने और दोषियों पर उचित कार्रवाई करने की मांग की.

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के लिए आए ट्राइबल मेडिकल एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल में डॉ. निशित एक्का, डॉक्टर लियो, डॉ. हिरेंद्र बिरवा और डॉ. पंकज बोदरा शामिल थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भालूबासा में नवनिर्मित दुकानों के चाबियों को दुकानदारों ने अक्षेस विभाग को किया सुपुर्द

Next Post

उपराष्ट्रपति के आगमन से लेकर प्रस्थान तक प्रोटोकॉल का रखें ध्यानः मुख्य सचिव

Next Post
उपराष्ट्रपति के आगमन से लेकर प्रस्थान तक प्रोटोकॉल का रखें ध्यानः मुख्य सचिव

उपराष्ट्रपति के आगमन से लेकर प्रस्थान तक प्रोटोकॉल का रखें ध्यानः मुख्य सचिव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d