BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री ने शहीदों की तस्वीरों पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की

by bnnbharat.com
August 15, 2020
in Uncategorized
मुख्यमंत्री ने शहीदों की तस्वीरों पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की
Share on FacebookShare on Twitter

खास बातें:-

  • झारखंड क्रांतिवीरों की भूमि रही है, आजादी की लड़ाई में यहां के वीरों ने अदम्य साहस दिखाया था

  • देश की आजादी में अपना सर्वत्र न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन

  • क्रांतिवीरों को आदर्श मानते हुए देश-समाज की मजबूती, विकास, सुख-समृद्धि-शांति के लिए तन-मन से हम योगदान दें

रांची: देश आज 74वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मना रहा है. इस अवसर पर शहीद स्थल-सह-स्मारक पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झंडोत्तोलन किया और फिर शहीदों की तस्वीर पर माल्यापर्ण कर श्रद्धासुमन अर्पित की.

मुख्यमंत्री ने देश की आजादी में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले शहीदों को नमन करते हुए कहा कि हमें उनके जीवन और आदर्शों से प्रेरणा लेना चाहिए. देश कभी इन वीरों के बलिदान को भूल नहीं सकता है.

क्रांतिवीरों की भूमि रही है झारखंड

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड क्रांतिवीरों की भूमि रही है. आजादी की लड़ाई में यहां के वीरों ने अदम्य साहस दिखाया था. उनके संघर्ष ने ब्रिटिश हुकुमूत को झुकने पर मजबूर कर दिया था.

वीर बुधु भगत, शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव , भगवान बिरसा मुंडा, अमर शहीद सिद्दो-कान्हू, नीलांबर-पीताबंर, शेख भिखारी जैसे कई वीरों का यह जन्मस्थल रहा है. इन क्रांतिवीरों को नमन. मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां के क्रांतिवीरों ने आजादी के पहले और बाद में अपने हक और अधिकार की लड़ाई लड़ते आए हैं. इनकी संघर्षगाथा इतिहास के पन्नों में दर्ज है.

उन शहीदों को भी नमन, जिनसे हम अपरिचित हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी की लड़ाई में ऐसे कई वीर-शहीद भी हैं, जिनसे हम अपरिचित हैं. जिनकी जानकारी इतिहास के पन्नों में नही है. ऐसे वीरों-शहीदों के चरणों में भी श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं.

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि लड़ाई छोटी हो या बड़ी, इस देश के लिए कई ने अपनी कुर्बानी दी है. अपने देश-राज्य के लिए प्राणों की आहुति देना कोई साधारण बात नहीं है.

देश-समाज के लिए तन-मन से हम सभी योगदान दें

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी को अपने क्रांतिवीरों को आदर्श मानते हुए देश-समाज की मजबूती, विकास, सुख-समृद्धि-शांति के लिए तन-मन से योगदान देना चाहिए. भारत दुनिया का सबसे मजबूत लोकतंत्र है और सदियों तक इसका वजूद कायम रहेगा. हमें अपने मजबूत लोकतंत्र पर गर्व है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अभय सिंह के कार्यालय के निकट गोलीबारी

Next Post

देश की आजादी के लिए अपना अमूल्य योगदान देने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों को कोटि-कोटि नमन: मुख्यमंत्री

Next Post
देश की आजादी के लिए अपना अमूल्य योगदान देने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों को कोटि-कोटि नमन: मुख्यमंत्री

देश की आजादी के लिए अपना अमूल्य योगदान देने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों को कोटि-कोटि नमन: मुख्यमंत्री

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d