रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कार्तिक पूर्णिमा, गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव और जैन धर्मावलंबियों के पावन दिवस की शुभकामनाएं दी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा को हिंदू, जैन और सिख समुदाय के लोग अपनी परंपरा के अनुसार मनाते हैं तथा मानवता व सहअस्तित्व का संदेश देते हैं. आइए इस पावन दिवस पर हम एकजुटता का संकल्प लें.

