रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि खजाना बिलकुल खाली है. श्वेत पत्र जारी करेंगे. उन्होंने विधानसभा के नए अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो को शुभकामनाएं भी दी थी. सीएम मंगलवार को सदन के बाहर मीडिया से बातचीत कर रहे थे.
वहीं मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि राज्यपाल ने जो अभिभाषण दिया उसमें गरीबों की बात की गई है. शिक्षा की बात की गई है. यह 4210 करोड़ का अनुपूरक बजट है लेकिन इसे 31 जनवरी तक पूरा किया जाएगा. अभी हमारा खजाना खाली है, यह सूत्रों से पता चला है लेकिन इन कमियों को पूरा करेंगे.
बीजेपी सरकार ने काम किया था उसकी प्रतिपूर्ति के लिए अनुपूरक बजट हैः बाउरी
बीजेपी के विधायक अमर बाउरी ने कहा कि अनुपूरक बजट है. बीजेपी सरकार ने काम किया था उसकी प्रतिपूर्ति के लिए अनुपूरक बजट है और हम उम्मीद करते हैं बीजेपी सरकार ने जो विकास को बढ़ाने में पहल की थी उनको यह सरकार बढ़ाएं. इसके लिए नई सरकार को शुभकामनाएं. जो उन्होंने अपने संकल्प पत्र में लिखा था उसको पूरा करें. नई सरकार के आने से नक्सलियों का मनोबल बढ़ा है. मुझे लगता है कि इस सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए और जैसी लगाम ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर बीजेपी सरकार के द्वारा लगाई गई थी इसी तरह लगाम लगाया जाए.

