रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री आवास में आज पूर्व विधायक स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की 11 वीं पुण्यतिथि पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी.
श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद, मुख्यमंत्री के वरीय आप्त सचिव सुनील कुमार श्रीवास्तव, विनोद कुमार पांडेय और मनोज कुमार पांडेय ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए.

