रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो का हाल जानने मेडिका पहुंचे हैं. बताते चलें कि शिक्षा मंत्री की स्थिति अब भी जस की तस बनी है. ऑक्सीजन सेचुरेशन भी 90 से 95 के बीच है. वहीं फेफड़े में 80 फीसदी संक्रमण बरकरार है. उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश पर चार सदस्यीय मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है.

बोर्ड में रिम्स के वरीय चिकित्सकों को रखा गया है, जो शिक्षा मंत्री को वैल्यू एडेड चिकित्सीय लाभ देंगे. टीम में क्रिटिकल केयर के हेड डॉ. प्रदीप भट्टाचार्य, कार्डियोलॉजी के डॉ. हेमंत नारायण राय, मेडिसिन के डॉ. उमेश प्रसाद और टीबी एंड चेस्ट के डॉ. ब्रजेश मिश्रा को शामिल किया गया है.

