BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिखायी दरियादिली, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पर किए गए केस को लिया वापस

by bnnbharat.com
March 2, 2020
in समाचार
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिखायी दरियादिली, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पर किए गए  केस को लिया वापस

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिखायी दरियादिली, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पर किए गए केस को लिया वापस

Share on FacebookShare on Twitter

खास बातें:-

  • बदले या द्वेष की भावना से सरकार कोई कार्य नहीं करेगी

  • सकारात्मक सोच के साथ राज्य को दिशा देना लक्ष्य

रांचीः मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक बार फिर दरियादिली का उदाहरण पेश किया है. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ एसटी-एससी धारा के तहत जामताड़ा जिला के मिहिजाम थाना में दर्ज कराया गया केस वापस ले लिया है.

इस संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुलिस अधीक्षक जामताड़ा को पत्र लिखकर कर इस केस पर आगे कोई आवश्यक कार्रवाई नहीं करने की सूचना दी है.

Also Read This: न्याय दबाव में नहीं होता, प्रक्रिया के तहत मिलेगा न्याय: स्पीकर

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे दिल में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ कोई द्वेष या बदले की भावना नहीं है. मुख्यमंत्री ने कहा कि हम बिल्कुल सकारात्मक सोच के साथ झारखंड को दिशा देना चाहते हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2019 के समय चुनावी सभा में उनके द्वारा जातिसूचक टिप्पणी से मैं दु:खी होकर एसटी-एससी थाने में उनके खिलाफ सनहा दर्ज कराया था. परंतु अब चुनाव खत्म हो गया है और मैं नहीं चाहता कि इस मामले को आगे बढ़ाया जाए.

अब आपसी मतभेद का कोई मतलब नहीं है. हमें इस राज्य का सर्वांगीण विकास करना है. हम सकारात्मक सोच के साथ चलने वाले हैं. उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि राज्य को सही दिशा की ओर ले जाया जाए.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुलिस अधीक्षक जामताड़ा को लिखा पत्र-

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुलिस अधीक्षक जामताड़ा को लिखे पत्र में कहा है कि तत्कालीन  मुख्यमंत्री रघुवर दास ने चुनावी सभा में मेरे विरुद्ध जातिसूचक उपनाम लेकर अपशब्दों का प्रयोग किया था, जिससे दु:खी होकर मैंने अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार अधिनियम 1989 (संशोधन 2015) के तहत मिहिजाम थाने में मामला दर्ज कराया था परंतु सम्यक विचारोपरान्त मैंने उक्त मामले को वापस लेने का निर्णय लिया है.

Also Read This: झारखंड में 45.6 प्रतिशत लोग गरीबी रेखा से नीचे, बेरोजगारी दर 7.7 प्रतिशत

अतएव उक्त मामले के मिहिजाम थाना कांड संख्या 110/19, दिनांक 25-12-2019, धारा-504/506/404 भाoदoविo एवं 3(r)(s) अनुoजाo/अनुoजनo जाo अत्याचार अधिनियम 1989 (संशोधन 2015) में आगे कोई कार्रवाई करने की आवश्यकता नहीं है.

विधानसभा चुनाव 2019 के दौरान चुनावी सभा में तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मुख्यमंत्री पर जातिसूचक टिप्पणी की थी.

ज्ञातव्य है कि विधानसभा चुनाव 2019 के दौरान चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा उन पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर एसटी-एससी थाना मिहिजाम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शिकायत दर्ज करायी थी. अपनी शिकायत में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पर उनके लिए जातिसूचक शब्द का प्रयोग करने का आरोप लगाया था. जामताड़ा के मिहिजाम में रघुवर दास ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कथित तौर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बंपर ऑफर: Vodafone-idea के यूजर्स को रोज मिलेगा 3GB डाटा

Next Post

साउथ एक्ट्रेस और मॉडल खुशी महतो को मिला पूर्वांचल सिनेमा एंड आर्टिस्ट अवॉर्ड

Next Post
साउथ एक्ट्रेस और मॉडल खुशी महतो को मिला पूर्वांचल सिनेमा एंड आर्टिस्ट अवॉर्ड

साउथ एक्ट्रेस और मॉडल खुशी महतो को मिला पूर्वांचल सिनेमा एंड आर्टिस्ट अवॉर्ड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d