गुरु जी के परिवार को जनता ने दिया है मैंडेट
Ranchi:- छत्तीसगढ़ी तथाकथित भाजपा नेता से कई गुना बेहतर है सोरेन परिवार
झारखंड भाजपा के अध्यक्ष दीपक प्रकाश द्वारा बाप बेटा भाई और बहु का शासन होने की बात पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य की जनता ने जब इस परिवार को मैंडेट दिया है तो फिर इन्हें क्यों किरकिरी लग रही. झारखंड की जनता ने गुरु के परिवार पर शुरू से ही भरोसा जताया है. और मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि आने वाले समय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुत्र ही बनेगा झारखंड का मुख्यमंत्री, अगर भाजपा में है दम तो रोक कर दिखा दे
विधायक ने कहा की हाल के उपचुनाव के परिणाम ने यह स्पष्ट कर दिया की यहां की जनता अब भाजपा को नहीं देखना चाहती. दुमका उपचुनाव मे भाजपा की हार ने यह साबित कर दिया कि यहां की जनता को गुरु जी के परिवार पर भरोसा और विश्वास है. आने वाले कई सालों तक झारखंड मे हेमंत सोरेन की सरकार यहां रहेगी.

