BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री रांची में, राज्यपाल दुमका में करेंगी झंडोतोलन

कोरोना योद्धा व कोरोना को मात देने वाले होंगे स्वतंत्रता दिवस समारोह के खास मेहमान

by bnnbharat.com
August 14, 2020
in समाचार
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री रांची में, राज्यपाल दुमका में करेंगी झंडोतोलन
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण काल के बीच 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह को राज्यभर में सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी है. स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कल पूर्वाह्न 9 बजे झंडोतोलन करेंगे, वहीं उपराज्यपाल द्रौपदी मुर्मू दुमका में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी, अन्य जिला मुख्यालयों में मंत्रीगण और उपायुक्त तिरंगा फहराएंगे. लेकिन इन सभी समारोह में कोरोना योद्धाओं और कोरोना को मात देने वाले खास मेहमान होंगे, वहीं संक्रमण के मद्देनजर आम लोगों से इन समारोह में भीड़ नहीं लगाने और एकत्रित नहीं होने की अपील की गयी है.

राजधानी रांची में आयेजित होने वाले मुख्य समरोह के लिए किसी भी तरह का पास जारी नहीं किया गया है, लोगों से स्वतंत्रता दिवस समारोह को यूट्यूब चैनल और झारगॉव टीवी पर देने की अपील की गयी है.

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वार जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार इस बार सीमित लोगों की उपस्थिति मेंस्वतंत्रता दिवस समारोह का आमत्रित किया गया है. इस बार के समारोह के आकर्षण डॉक्टर, पुलिसकमी्र, स्वास्थ्यकर्मी और सफाईकर्मी समेत अन्य कोरोना वरियर्स होंगे.

इधर, रांची के मोरहाबादी में आयोजित होनेवाले स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. समारोह स्थल पर पर्यप्त संख्या पुलिसकर्मियों और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की तैनाती की गई है. समारोह को लेकर राजधानी रांची में यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है. कल सुबह छह बजे से लेकर  रात दस बजे तक शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है जबकि छोटे वाहनों के भी मार्ग में बदलाव किए गए हैं. इधर, पुलिस मुख्यालय की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर राज्यभर में कड़ी चौकसी बरतने का निर्देश सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को दिया गया है.

झारखंड उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति, विधानसभा में स्पीकर रवींद्रनाथ महतो , प्रोजेक्ट भवन स्थित सचिवालय में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह झंडोत्तोलन करेंगे. वहीं राज्य के विभिन्न जिलों में प्रभारी मंत्री, उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक तिरंगा फहराएंगे. सभी सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, स्कूल-कॉलेजों, शैक्षणिक संगठनों के अलावा राजनीतिक दलों,एनजीओ और गली-मुहल्लों से लेकर सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी है, हालांकि इन समारोह में स्कूली बच्चों की उपस्थिति इस बार नहीं रहेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सहनूर : आजादी के 73 साल पूरे होने के बाद भी क्या हम सही मायने में आज़ाद है ?

Next Post

एलन कपूर प्यार की लुका छुपी के सेट पर बने फायर फाइटर!

Next Post
एलन कपूर प्यार की लुका छुपी के सेट पर बने फायर फाइटर!

एलन कपूर प्यार की लुका छुपी के सेट पर बने फायर फाइटर!

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d