लखीसराय: मंगलवार को लखीसराय के लोगों को सौगात मिली. आखिरकार कई वर्षों के लंबे अंतराल के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा 122 करोड़ की लागत से निर्मित लखीसराय बाईपास के साथ सिंचाई के लिए निर्मित कुंदर बराज का उद्घाटन किया.
उद्घाटन समारोह में सभास्थल पर शामिल सांसद राजीव सिंह रंजन उर्फ ललन बाबू और सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार भी उपस्थित रहे. लखीसराय बाईपास उद्घाटन का फीता मुंगेर सांसद ललन सिंह के हाथों द्वारा काटा गया.
पुल के उद्घाटन के अलावा सांसद ने मुख्यमंत्री से बड़हिया से खुटहा, मानपुर, ओलीपुर, सुरजीचक पुल को क्रास कर राष्ट्रीय पथ 80 तक जोडऩे वाले सड़क के निर्माण का निवेदन किया. जिसका डीपीआर मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार तैयार हो चुका है अतः मुख्यमंत्री से अनुरोध है कि इसकी मंजूरी जल्द से जल्द दी जाए.

