BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री ने  पलामू में  किया 107.559 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास

by bnnbharat.com
August 31, 2019
in Uncategorized
मुख्यमंत्री ने  पलामू में  किया 107.559 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास
Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः सीएम रघुवर दास ने  शानिवार को पलामू में 107.559 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि पलामू को सुखाड जैसे अभिशाप से मुक्त करने के लिए राज्य सरकार ने कार्य प्रारंभ कर दिया है। मंडल डैम, सोन नदी में निर्मित हो रही योजना आगामी वर्षों में तैयार होगी इसके बनने से पलामू को सुखाड़ से निजात मिलेगा। इस निमित वर्तमान सरकार प्रयास कर रही है। उज्जवला योजना पर कहा कि 2014 से पहले झारखण्ड समेत पूरे देश में LPG कनेक्शन को लेकर परेशानी थी। अब 2019 के परिप्रेक्ष्य में देखें तो स्थिति में बदलाव नजर आएगा। 2014 से पूर्व झारखण्ड में करीब 16 लाख 80 हजार LPG कनेक्शन था। 2019 में यह बढ़कर 55 लाख 40 हजार हो गया। 2014 में पलामू प्रमण्डल के केवल 13.60 प्रतिशत परिवार में LPG कनेक्शन वही 2019 में 78.52 प्रतिशत परिवार में LPG कनेक्शन हो गया। इस परिवर्तन में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का महत्वपूर्ण योगदान है।

रसेई घर को धुंआ मुक्त बना दिया

सीएम ने कहा कि ऊज्जवला  योजना ने राज्य के गरीबों तक LPG की पहुंच बना उनके रसोई घर को धुआं मुक्त बना दिया। यह यात्रा अभी समाप्त नहीं हुई है क्योंकि हमें अभी और 10 लाख परिवार तक LPG सिलिंडर और चूल्हा पहुंचाना है। मुझे इस बात की खुशी है कि अब सरकार अकेले LPG कनेक्शन पहुंचाने का कार्य नहीं करेगी, बल्कि राज्य व पलामू की 773 उज्ज्वला दीदियां भी घर घर को LPG से आच्छादित करने में अपनी महती भूमिका निभाएंगी। ये बातें मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने मेदिनीनगर में आयोजित उज्ज्वला दीदी सह अतिरिक्त रिफिल वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कहा।

राज्य सरकार चूल्हा और दो रिफिल निःशुल्क दे रही

मुख्यमंत्री ने कहा कि नया भारत, नया झारखण्ड तभी बनेगा जब राज्य और देश की नारी शक्ति सशक्त होंगी। इस शक्ति की पुंज को हमें राज्य की शक्ति बनाना है। केंद्र सरकार ने नारी शक्ति को सशक्त करने के लिए LPG सिलिंडर उज्ज्वला योजना के तहत प्रदान किया। केंद्र सरकार के इस पुनीत कार्य को आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार चूल्हा और दो रिफिल निःशुल्क दे रही है। महिला सशक्तीकरण की दिशा में यह सहायक होगा। सखी मंडल के माध्यम से सरकार महिलाओं को आर्थिक स्वावलंबन प्रदान कर रही है। 2 लाख सखी मंडल के माध्यम से महिलाएं खुद सबल बनते हुए दूसरों को भी प्रेरणा प्रदान कर रहीं हैं। आज पलामू की 60 सखी मंडल के बीच वितरित किया गया 7 करोड़ रुपये का चेक उनकी प्रगति को आगे बढ़ाएगा।

युवा, किसान और महिला शक्ति के साथ बढ़ रहें हैं आगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा शक्ति, किसान शक्ति, महिला शक्ति के साथ झारखंड आगे बढ़ रहा है। यूएनडीपी की रिपोर्ट बता रही है कि हम तेजी से गरीबी रेखा से निकल रहे हैं। युवाओं को सशक्त करने के लिए स्थानीय नीति लागू की गई। ताकि तृतीय और चतुर्थ वर्ग की नौकरियों में स्थानीय युवाओं को पूरी प्राथमिकता मिले। राज्य सरकार सरकारी और निजी क्षेत्र में युवाओं का नियोजन लगातार कर रही है। यह सब उन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर करने के लिए किया जा रहा है।

 

पलामू प्रमंडल में यह रहा खास

  • 25,200 नए लाभुकों को मिला उज्ज्वला योजना का लाभ
  • 10,600 लाभुकों को मिला निःशुल्क दूसरा LPG रिफिल का लाभ
  • 7,700 बच्चियों को मिला सुकन्या योजना का प्रमाणपत्र
  • प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) के तहत 14 हजार लाभुकों को कराया गया गृह प्रवेश
  • टाना भगतों के बीच निःशुल्क गाय का वितरण
  • JSLPS के तहत 60 सखी मंडल के बीच ₹ 7 करोड़ 7 लाख की राशि का वितरण

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सिंडिकेट फैसला : RU के दीक्षांत समारोह के चीफ गेस्ट हो सकते हैं राष्ट्रपति

Next Post

ITR फाइल करने की डेडलाइन आज हो रही खत्म

Next Post
ITR फाइल करने की डेडलाइन आज हो रही खत्म

ITR फाइल करने की डेडलाइन आज हो रही खत्म

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d