BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री ने सरायकेला-खरसावां में 1 अरब 24 करोड़ की 45 योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

by bnnbharat.com
October 12, 2019
in समाचार
मुख्यमंत्री ने सरायकेला-खरसावां में 1 अरब 24 करोड़ की 45 योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

Chief Minister inaugurated and laid foundation stones for 45 schemes worth 1 billion 24 crore in Seraikela-Kharsawan

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः सीएम रघुवर दास ने कहा है कि आदिवासी, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक समुदाय की बच्चियों के सशक्तिकरण, उनका आर्थिक स्वावलंबन एवं हुनरमंद बनाकर रोजगार से आच्छादित करना सरकार का लक्ष्य है. राज्य में 3 मेडिकल कॉलेज शुरू हो चुके हैं. 2 मेडिकल कॉलेज निर्माणाधीन हैं. विभिन्न जिलों के सदर अस्पताल का विस्तारीकरण किया जा रहा. ऐसे में हमें कुशल मानव संसाधन की जरूरत होगी. यहीं रोजगार प्राप्त होगा. क्योंकि नर्स की मांग सभी मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल और सदर अस्पताल में होगी. निजी क्षेत्र में भी अस्पताल खुल रहें हैं. रांची और साहेबगंज में जल्द नर्सिंग कॉलेज का उद्घाटन होगा. 67 साल में मात्र 3 मेडिकल कॉलेज और 5 वर्ष में 5 मेडिकल कॉलेज का निर्माण, जिनमें में से 2 निर्माणाधीन हैं. सीएम शनिवार को सरायकेला-खरसावां के राजनगर में नर्सिंग कौशल कॉलेज के उद्घाटन समारोह बोल रहे थे.

12 ट्रेड में युवाओं को मिल रहा है प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री ने कहा कि कल्याण गुरुकुल से प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को नियुक्ति पत्र मिला है. आप अन्य राज्य में जाकर कार्य करेंगे. थोड़ा संघर्ष होगा. यह जरूरी भी है. क्योंकि संघर्ष आपके मजबूत करेगा. राज्य में 25 कल्याण गुरुकुल विभिन्न जिलों में 12 ट्रेड में युवाओं को हुनरमंद बना रहें हैं. ये प्रशिक्षण समय की मांग के अनुरूप मिल रहा है. 100 प्रतिशत नियोजन सरकार सुनिश्चित कर रही है. आज डिग्री के साथ-साथ युवाओं को हुनरमंद होना भी जरूरी है.

नर्स में सेवा की भावना होनी चाहिए, अपने व्यवहार को मृदु रखें

हम ज्ञान आधारित युग में जी रहें हैं. जिसके पास ज्ञान होगा उसकी मांग हर जगह होगी. आपको ज्ञान आधारित युग के साथ कदम से कदम मिला कर चलना होगा. कॉलेज में आपको नर्सिंग से सम्बंधित प्रशिक्षण प्राप्त होगा. प्रशिक्षण के बाद आपको मानव सेवा का अवसर मिलेगा. आप अपने व्यवहार से मरीजों का हौसला बढ़ाने का कार्य करें. उनके रोग को अपने मृदु व्यवहार से कम करें. क्योंकि मरीज के इलाज में आपका व्यवहार अहम होगा. पूरी ईमानदारी और समर्पण भाव से कार्य करें. मैं प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली 120 बच्चियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं.

एक स्थिर सरकार विकास की पक्षधर होती है

5 साल झारखण्ड में स्थिर सरकार रही. इस स्थिरता का परिणाम है कि राज्य को विकास की गति मिली. सरायकेला में आज एक अरब से अधिक रुपये की योजना का शिलान्यास व उद्घाटन हुआ. यह सिर्फ सरायकेला की ही बात नहीं सभी जिलों में विकास हुए हैं और हो रहें हैं. घर- घर बिजली पहुंची, लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिली, महिलाओं को धुआं से मुक्ति मिली, बच्चियों को लाभ मिल रहा है, किसान प्रफुल्लित हैं. यह सब राज्य की जनता की वजह से हुआ क्योंकि उन्होंने एक मजबूत और स्थिर सरकार दी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लापता शिक्षिका का शव बरामद

Next Post

Google ने Doodle बनाकर दी कामिनी राय को श्रद्धांजलि

Next Post
Google ने Doodle बनाकर दी कामिनी राय को श्रद्धांजलि

Google ने Doodle बनाकर दी कामिनी राय को श्रद्धांजलि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d