BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री ने टाना भगत अतिथि गृह का किया उद्घाटन, महात्मा गांधी एवं जतरा टाना भगत की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया, टाना भगतों ने कहा- हमारे लिए 70 साल बाद नवा बिहान हुआ है

by bnnbharat.com
January 30, 2021
in समाचार
मुख्यमंत्री ने टाना भगत अतिथि गृह का किया उद्घाटन, महात्मा गांधी एवं जतरा टाना भगत की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया, टाना भगतों ने कहा- हमारे लिए 70 साल बाद नवा बिहान हुआ है
Share on FacebookShare on Twitter

खास बातें

टाना भगत समुदाय के लोगों को हर वर्ष वस्त्र के लिये दो हजार रुपये सरकार देगी

सरकार इस चिंतन में लगी है कैसे राज्यवासियों को खुशहाल जिंदगी मिले

रांचीः राज्य सरकार जिस तरह सरकारी कर्मियों को वर्दी भत्ता देती है, ठीक उस प्रकार टाना भगत समुदाय के लोगों को सरकार वर्ष में एक बार वस्त्र के लिए दो हजार रुपये देगी. यह नवनिर्मित भवन टाना भगत समुदाय को समर्पित करते हुए मुझे खुशी हो रही है. जिस अनुशासन से टाना भगत रहते हैं, ठीक उस प्रकार इस भवन को रखना है. इस भवन को सम्मान दें. इसे अपने घर के समतुल्य रखें. ये बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कही. मुख्यमंत्री बनहोरा में टाना भगत अतिथि गृह के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे.

लोगों के खुशहाल जिंदगी के लिए प्रयासरत सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि 20 वर्ष बाद ऐसी सरकार बनी है जो यहां के लोगों के सुख-दुःख से वाकिफ है. सरकार इस चिंता में लगी रहती है कि कैसे राज्यवासियों को अच्छी और खुशहाल जिंदगी मिले. सरकार आश्वस्त करती है कि आने वाले दिनों में राज्यवासियों के विकास में बेहतर परिवर्तन आयेगा. झारखण्ड का इतिहास किसी से छिपा नहीं है.

हमारे पूर्वजों ने संघर्ष किया. पीड़ा झेली. अब जब जिम्मेदारी कंधों पर आई है तो उस संघर्ष का मतलब समझ में आया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की बात सरकार तक आनी चाहिए. राज्य की जनता सरकार से अपनी बात नहीं कहेगी तो किससे कहेगी. आपके बीच आपकी सरकार है. अभी हमने चलना शुरू किया है. पूरे साल हम सभी कोरोना संक्रमण में उलझे रहे. उस समय दलित, आदिवासी, गरीब और जरूरतमंदों के साथ आपका बेटा और झारखण्ड का मुख्यमंत्री खड़ा था.

टाना भगत समुदाय के लोगों को मिलेगी सुविधा

राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा बनहोरा में अतिथि गृह का निर्माण करीब दो करोड़ 73 लाख रुपये की लागत से हुआ है. अतिथि गृह में 12 कमरे, दो हॉल व भवन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है. अतिथि गृह के निर्माण से अब टाना भगत समुदाय के लोगों को ठहरने एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित करने में सुविधा होगी. इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, अपर मुख्य सचिव एल खिन्गायाते, विधायक बंधु तिर्की, उपायुक्त रांची, वरीय आरक्षी अधीक्षक रांची, गंगा टाना भगत व टाना भगत समुदाय के लोग उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अमेरिका, यूके को पीछे छोड़ भारत बना तीस लाख लोगों को सबसे तेज टीका लगाने वाला देश

Next Post

विधाता की श्रेष्ठ कृतियों में एक थे महात्मा गांधी: राजेश शुक्ल

Next Post
विधाता की श्रेष्ठ कृतियों में एक थे महात्मा गांधी: राजेश शुक्ल

विधाता की श्रेष्ठ कृतियों में एक थे महात्मा गांधी: राजेश शुक्ल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d