RANCHI:-मुख्य्य्मंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को सिमडेगा में झारखंड ऊर्जा संचरण निगम की योजना 132/33 के वी ग्रिड सब स्टेशन कुरडेग और 132/ 33 के वी ग्रिड सब स्टेशन कोलेबिरा का मुख्यमंत्री ने शिलान्यास किया . इन दोनों ग्रिड सब स्टेशन के निर्माण पर 207.61 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे .
इस मौके परमुख्यमंत्री ने विभिन्न सखी मंडलों को 6.28 करोड़ का चेक प्रदान किया . इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित एस्ट्रो टर्फ स्टेडियम के प्रारूप का मुख्यमंत्री ने विमोचन किया. एस्ट्रो टर्फ हॉकी जिम का भी मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया. जबकि जिला प्रशासन के 20 इयर्स ऑफ सिमडेगा नामक पुस्तक का मुख्यमंत्री ने विमोचन किया . समारोह में ख्याति प्राप्त कलाकार मुकुंद नायक के नेतृत्व में कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. उद्घाटन समारोह में विधायक भूषण बाड़ा, विधायकएन विक्सल कोनगाड़ी, खेल एवं युवा कार्य विभाग की सचिव पूजा सिंघल, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेन्द्रो निंगमबम, हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह, सिमडेगा के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक, तथा झारखंड ऊर्जा संचरण विकास निगम के प्रबंध निदेशक के के वर्मा समेत कई गणमान्य उपस्थित थे .

