BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हर दिन एक नई चुनौती के लिए तैयार रहें, आप इस लड़ाई के योद्धा: हेमंत सोरेन

by bnnbharat.com
March 23, 2020
in Uncategorized
हर दिन एक नई चुनौती के लिए तैयार रहें, आप इस लड़ाई के योद्धा: हेमंत सोरेन

हर दिन एक नई चुनौती के लिए तैयार रहें, आप इस लड़ाई के योद्धा: हेमंत सोरेन

Share on FacebookShare on Twitter

गरीबों, दिहाड़ी मजदूरों के घर खाने की व्यवस्था करें: हेमंत सोरेन

  • मुख्यमंत्री को उपायुक्तों ने अपने जिला में कोरोना को लेकर की गई तैयारी साझा की

  • मामला गंभीर है, इसे गंभीरता से लें। लापरवाही ना हो यह हम मिलकर सुनिश्चित करें

  • यह लॉकडाउन है छुट्टी नहीं, बेवजह नहीं घूमें, सदर अस्पताल रांची में 200 बेड तैयार करें

मौजूदा समय में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए झारखंड को लॉकडाउन किया गया है. कोरोना से निपटने के लिए हमें मिलकर अहम भूमिका निभानी है. सभी अपने स्तर से अपना सर्वश्रेष्ठ दें. मामला गंभीर है, इसे गंभीरता से लें. हर दिन एक नई चुनौती के लिए तैयार रहें. आप सभी इस लड़ाई के योद्धा हैं आनेवाला तीन-चार सप्ताह महत्वपूर्ण है. किसी तरह की लापरवाही न हो, यह हम मिलकर सुनिश्चित करेंगे. हम चीजों को अनदेखा करेंगे तो मामला बिगड़ सकता है, इसलिए पूरी सावधानी, गंभीरता, संकल्प और जिम्मेदारी से कार्य करते हुए कोरोना से निपटना है- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

रांची: मुख्यमंत्री सोमवार को मंत्रालय में कोरोना वायरस के संबंध में राज्य के सभी जिला के उपायुक्तों को निदेश दे रहे थे.

लॉक डाउन की प्रासंगिता स्पष्ट करें, होम डिलीवरी को सशक्त करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में लॉकडाउन घोषित हो चुका है. लॉक डाउन के पहले दिन बाजार व दुकानें तो बंद हैं लेकिन लोगों की गतिविधियां नहीं रुकी. सभी जिला के उपायुक्त लोगों को बताएं कि यह छुट्टी नहीं. लोगों को संक्रमण से बचाना है. लोग सड़कों में बेवजह में न घूमें. जरूरी सेवा से जुड़े लोगों की पहचान कर कार्य करें. राशन, दवा, दूध समेत अन्य दैनिक उपयोग की चीज लोगों को उनके घर पर उपलब्ध हो, इसके लिए होम डिलीवरी एवं राशन दुकानों पर सुरक्षा के पुख्ता व्यवस्था करें.

गरीबों, दिहाड़ी मजदूरों के लिए खाद्यान्न की व्यवस्था हो

मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों, दिहाड़ी मजदूरों व जरूरतमंदों को चिन्हित कर उनके घर में खाने की व्यवस्था करें. मनरेगा के तहत कार्य उपलब्ध कराएं, इसमें यह सुनिश्चित करें कि मजदूरों का एक जगह जुटान न हो. सभी पंचायत में सरकार की व्यवस्था में काम करने वालों के सहयोग से बाहर से आनेवाले लोगों की सूची तैयार करें ताकि विपरीत परिस्थितियों से निपटा जा सके. लोगों को डराना नहीं है, बल्कि जागरूक करना है. राज्य की सीमा में फंसे लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था करें.

Also Read This: पंजाब के बाद अब महाराष्ट्र में भी कर्फ्यू की घोषणा

सदर अस्पताल में 200 बेड तैयार करें

मुख्यमंत्री ने सभी जिला के उपायुक्तों को आइसोलेशन सेंटर पूरी तरह क्रियाशील करने का निर्देश दिया. रांची स्थित सदर अस्पताल में 200 बेड का आइसोलेशन वार्ड जरूरी उपकरणों से तैयार करने का निर्देश दिया. चिकित्सक, नर्स व चिकित्सा से जुड़े अन्य लोगों को मुस्तैदी से तैयार रखें. कावरंटाईन सेंटर में समुचित व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें. मास्क, सैनिटाइजर की आवश्यकता को पूरा करने के लिए स्वंय सहायता समूह व अन्य की मदद लें.

धार्मिक स्थल पर भीड़ न हो, सोशल मीडिया पर रखें नजर

मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ न हो यह सुनिश्चित होना चाहिए. राम नवमी जुलूस, चैती दुर्गा पूजा में आयोजित होना वाले मेले का आयोजन न हो यह जन सहयोग से सुनिश्चित करें, ताकि संक्रमण न फैले. सोशल मीडिया पर गलत सूचना देने वालों पर तत्काल कानूनी कार्रवाई करें.

Also Read This: सरकार के द्वारा NPR और NRC के विरोध में विधानसभा से बिना चर्चा प्रस्ताव पारित करवाना दुर्भाग्यपूर्ण: दीपक प्रकाश

उपस्थिति

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मुख्य सचिव डॉ. डी के तिवारी, अपर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह, प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, प्रधान सचिव अविनाश कुमार, प्रधान सचिव डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी, पुलिस महानिर्देशक एम वी राव, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपालजी तिवारी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लाॅक-डाउन के पहले दिन राजधानी के लोग नहीं दिखे गंभीर, SDO, SDM सहित पुलिसकर्मी बंद कराते रहे दुकानें

Next Post

अमेरिका से आये बुजुर्ग की खांसी बुखार के बाद अस्पताल में मौत, कोरोना का संदेह

Next Post
अमेरिका से आये बुजुर्ग की खांसी बुखार के बाद अस्पताल में मौत, कोरोना का संदेह

अमेरिका से आये बुजुर्ग की खांसी बुखार के बाद अस्पताल में मौत, कोरोना का संदेह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d