BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री पावर का दुरुपयोग कर रहे हैं: अभय सिंह

by bnnbharat.com
November 28, 2019
in Uncategorized
मुख्यमंत्री पावर का दुरुपयोग कर रहे हैं: अभय सिंह

मुख्यमंत्री पावर का दुरुपयोग कर रहे हैं: अभय सिंह

Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: पूर्वी विधानसभा सीट पर मुकाबला रोचक के साथ हिंसक भी होने का खतरा मंडरा रहा है. जहां आए दिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर दूसरे दलों के प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं के साथ झड़प का आरोप लग रहा है. वैसे शुरुआती दौर में ही अगर इस तरह की घटनाएं हो रही है तो निश्चित तौर पर जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएगा तो मामला और बिगड़ सकता है.

ताजा घटना जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के अंतर्गत पड़नेवाले वाले 10 नंबर बस्ती का है. जहां झारखंड विकास मोर्चा महिला इकाई की ओर से जिला प्रशासन से अनुमति लेने के बाद नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया था. लेकिन वहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जबरन कार्यक्रम बंद कराने पहुंच गए. इसको लेकर जेवीएम कार्यकर्ताओं में घोर नाराजगी देखी जा रही है. पार्टी के प्रत्याशी और जेवीएम केंद्रीय महासचिव अभय सिंह ने इसे भाजपा का हताशा बताया और कहा कि लगातार बढ़ रहे जनाधार से भाजपा घबरा गई है और ऐसी ओछी हरकत कर रही है. उन्होंने मुख्यमंत्री के ओएसडी राकेश चौधरी के भाई पर हंगामा करने का आरोप लगाया है.

वहीं उन्होंने इसकी लिखित शिकायत चुनाव आयोग से करने की बात कही है. उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के इशारे पर इस तरह की हरकत कर रहे हैं. आपको बता दें कि इससे पहले इसी विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे भाजपा के बागी सरयू राय और रघुवर दास के समर्थकों के बीच रघुवर नगर में हिंसक झड़प हुई थी. ऐसे में जिला प्रशासन की भूमिका भी सवालों के घेरे में आती नजर आ रही है. अभय सिंह ने मुख्यमंत्री पर पावर का दुरुपयोग करने का आरोप भी लगाया है. फिलहाल जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट पर मुकाबला रोचक होता नजर आ रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सरयू राय ने मुख्यमंत्री पर साधा निशाना

Next Post

झामुमो और कांग्रेस फिर से झारखंड को लूटने की तैयारी कर रहे हैं: रघुवर दास

Next Post
झामुमो और कांग्रेस फिर से झारखंड को लूटने की तैयारी कर रहे हैं: रघुवर दास

झामुमो और कांग्रेस फिर से झारखंड को लूटने की तैयारी कर रहे हैं: रघुवर दास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d