दिल्ली: दिल्ली वालों के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुनाव से पहले एक और बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि अब किराएदार प्रीपेड मीटर लगवा सकेंगे. इस तरह दिल्ली के किराएदार भी सरकार द्वारा दी जा रही बिजली की सब्सिडी का फायदा उठा सकेंगे.
केजरीवाल ने ऐलान करते हुए कहा कि जो किराएदार प्रीपेड मीटर का लाभ उठाना चाहते हैं उनके घर फ्री होम डिलीवरी की जाएगी. इसके लिए किसी भी तरह का रेंट एग्रीमेंट मान्य होगा. इस योजना को मुख्यमंत्री किराएदार बिजली मीटर योजना नाम दिया गया है.

