रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है. उन्होंने कहा कि टंडन संवेदनशील व्यक्ति थे.
कुशल प्रशासक के रूप में उन्होंने अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की थी. उनका निधन सभी के लिये अपूरणीय क्षति है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शान्ति और परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें.

