BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री नीतीश ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम जिले में कुल 24 पोखरों का किया उद्घाटन

466 लाख रूपये की लागत से 24 पोखरों का किया गया है जीर्णोंद्धार

by bnnbharat.com
August 11, 2020
in Uncategorized
मुख्यमंत्री नीतीश ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम जिले में कुल 24 पोखरों का किया उद्घाटन
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जल-जीवन-हरियाली अभियान अंतर्गत राज्य के विभिन्न जिलों में क्रियान्वित 638 करोड़ रूपये की लागत से कुल 1093 विभिन्न सिंचाई एवं जल संचयन योजनाओं का उद्घाटन किया. पश्चिम चम्पारण जिले में भी 466 लाख रूपये की लागत से कुल-24 योजनाओं की उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री द्वारा किया गया है.

बेतिया पश्चिम चम्पारण जिले में लघु जल संसाधन प्रमंडल, बेतिया द्वारा जिन पोखरों का जीर्णोंद्धार कर उद्घाटन किया गया है उनमें भैंसही, मिश्रौलिया, बरोहिया बाउली टोला, गीधा महुआ बारी टोला, चमईनिया, उतिम टोला भगड़वा, मुरली, चैतरवा, कोलाची, सपही, सबुनी, सिगड़ी दिउलिया, बरवा घघवा, मच्छहां, हरदिया, परोराहां, मेहनौल, पदमौल, दोनवार कला, पारस पकड़ी, सोनहा, जमुनिया, मुजरा आदि पोखरों के नाम शामिल हैं.

बेतिया पश्चिम चम्पारण जिलाधिकारी  कुंदन कुमार ने कहा कि जल-जीवन-हरियाली अभियान एक अत्यंत ही महत्वाकांक्षी अभियान है. जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न संकट से निबटने के लिए हमसभी को मिलजुल कर पर्यावरण की रक्षा के निमित सभी कारगर कदम उठाने चाहिए. सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा जल-जीवन-हरियाली को बढ़ावा देने हेतु वृहद कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं. पईन, आहरों, पोखरों का जीर्णोंद्धार कराया जा रहा है. वहीं अन्य जल संचयन के स्रोतों का जीर्णोंद्धार सहित निर्माण कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सार्वजनिक चापाकलों के समीप सोख्ता का निर्माण भी कराया जा रहा है ताकि जल की बर्बादी नहीं हो सके.

इस अवसर पर माननीय विधायक प्रकाश राय सहित सहायक समाहर्ता,  कुमार अनुराग, अपर समाहर्ता नंदकिशोर साह, ओएसडी बैद्यनाथ प्रसाद, निदेशक डीआरडीए राजेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अमानवीय: एंबुलेंस रोक 90 मिनट तक लंच करता रहा ड्राइवर, गाड़ी में तड़प तड़प बच्ची ने तोड़ा दम

Next Post

अपराधियों ने ग्रामीण बैंक कॉर्डिनेटर को बनाया निशाना, पिस्टल के बल पर लूटे डेढ़ लाख रुपये

Next Post
अपराधियों ने ग्रामीण बैंक कॉर्डिनेटर को बनाया निशाना, पिस्टल के बल पर लूटे डेढ़ लाख रुपये

अपराधियों ने ग्रामीण बैंक कॉर्डिनेटर को बनाया निशाना, पिस्टल के बल पर लूटे डेढ़ लाख रुपये

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d