BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं मुख्यमंत्री नीतीश: तेजस्वी

by bnnbharat.com
April 7, 2021
in समाचार
धरना प्रदर्शन  पर रोक, कई नेताओं को गांधी मैदान से निकाला गया बाहर
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से मधुबनी की घटना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाने पर लिया है. आरजेडी नेता ने कहा कि अभी तक एक भी पुलिस अधिकारी पीड़ित परिवार के लोगों से नहीं मिला है. मुख्यमंत्री अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं.

मधुबनी की घटना पर तेजस्वी यादव ने कहा कि लोग मर रहे हैं और मुख्यमंत्री ने अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. नीतीश कुमार अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं. वे अपनी कुर्सी बचाने में लगे हैं. कल मैं मधुबनी जाकर परिवार के लोगों से मिला लेकिन अभी तक एक भी पुलिस अधिकारी परिवार के लोगों से नहीं मिला है.

बता दें कि बिहार के मधुबनी जिले में होली के दिन पांच लोगों की हत्या के मामले में अब सियासत उबाल पर है. बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को पीड़ित परिवार से मुलााकत की और उन्हें सांत्वना दी.

तेजस्वी ने इस घटना को सत्ता संरक्षित और प्रायोजित बताया. पीड़ित परिवार से मिलने के बाद तेजस्वी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए सवालिया लहजे में कहा कि इस मामले में एक भी नामजद आरोपी की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई.

तेजस्वी ने कहा, “इस घटना के एक सप्ताह के बाद भी पुलिस प्रशासन और सरकार सोई हुई है. पुलिस दोषियों को गिरफ्तार करने की बजाय उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचा रही है.” राजद नेता ने कहा कि प्रदेश का दुर्भाग्य है कि ऐसी दर्दनाक घटना के बाद भी मुख्यमंत्री को घटना के बारे में पता ही नहीं होता. उन्होंने इस घटना पर कोई शोक संवेदना और खेद तक प्रकट नहीं किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पुलिस ने ‘नरसंहार’ के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार, 18 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी

Next Post

जॉर्ज फ्लॉयड मामला: चॉविन के खिलाफ एक और अमेरिकी अधिकारी ने दिया बयान

Next Post
जॉर्ज फ्लॉयड मामला: चॉविन के खिलाफ एक और अमेरिकी अधिकारी ने दिया बयान

जॉर्ज फ्लॉयड मामला: चॉविन के खिलाफ एक और अमेरिकी अधिकारी ने दिया बयान

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d