पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चर्चित फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर गहरा शोक एवं दुख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उनके असमय निधन से फिल्म जगत को अपूरणीय क्षति हुई है. मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि सुशांत सिंह राजपूत बिहार के रहने वाले थे और उन्होंने अपने अभिनय की बदौलत फिल्म जगत में बड़ी पहचान बनायी थी.नीतीश कुमार ने कहा कि वे दर्शकों के बीच अत्यंत लोकप्रिय थे. उनका निधन हृदयविदारक घटना है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें. मुख्यमंत्री ने स्व सुशांत सिंह राजपूत की आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.

