BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

किसी वर्ग का नहीं, सबका होता है मुख्यमंत्री: CM योगी

by bnnbharat.com
April 12, 2021
in समाचार
पत्रकार मर्डर केस: मुख्यमंत्री योगी करेंगे पत्रकार के परिवार को दस लाख की मदद
Share on FacebookShare on Twitter

यूपी: मुख्यमंत्री किसी वर्ग का नहीं, सबका होता है. पद के नाते फलक बढ़ गया है. उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ से अधिक जनता मेरा परिवार है. उनकी बेहतरी और प्रदेश का विकास मेरा फर्ज है. पश्चिम बंगाल की जनता भाजपा को सत्ता सौंपने का मन बना चुकी है. 2 मई के बाद बंगाल में पूर्ण बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पंजाब केसरी/ नवोदय टाइम्स/जगबाणी/ हिंद समाचार के निशीथ जोशी ने विशेष बातचीत की.

उत्तर प्रदेश धनवान हो रहा है. ग्रॉस स्टेट डोमैस्टिक प्रोडक्ट मामले में 5वें पायदान से दूसरे नंबर पर आ गया है. इसका मतलब क्या है? उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ की आबादी पर इसका क्या असर पड़ेगा?

मार्च 2017 में जब सरकार बनी, हमारा पहला उद्देश्य था कि वर्षों से उपेक्षित प्रदेश को विकास से जोड़ा जाए. पिछली सरकारों की गलत नीति और नीयत से आमजन का जो भरोसा टूटा था, उसे बहाल करना था. एक ऐसे प्रदेश में जहां संभावनाओं और संसाधनों की कोई कमी नहीं, फिर भी उद्योग-धंधों का अभाव था, हमने दायित्व ग्रहण के पश्चात हर क्षेत्र में व्यापक बदलाव का रोडमैप तैयार किया. सभी वर्गों से संवाद कर उनकी अपेक्षाओं को जाना और फिर उस अनुरूप नीतियां तैयार कर नियोजित प्रयास किए गए.

आज यह कहते हुए आत्मिक संतुष्टि हो रही है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में 4 वर्षों में उत्तर प्रदेश ने ओवरऑल पर्सेप्शन को बदल दिया है. प्रदेश के बारे में देश व दुनिया में एक सकारात्मक माहौल देखने को मिला है. अर्थव्यवस्था जो पहले 5वें-6वें स्थान पर थी, अब दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरी है. इन्फ्रास्ट्रक्चर, लोक कल्याण, एम.एस.एम.ई. और कृषि क्षेत्र में सार्थक कार्यों का परिणाम है कि उत्तर प्रदेश बीमारू से एक समर्थ और सक्षम राज्य बन गया है.

वर्ष 2015-16 में उत्तर प्रदेश ‘ईज ऑफ डूइंग’ बिजनैस’ के मामले में देश में 14वें स्थान पर था, जो सरकार की नीतियों से दूसरे स्थान पर आ गया है. इन्वैस्टर्स समिट का नतीजा है कि देश और दुनिया के निवेशक उत्तर प्रदेश में निवेश करना चाहते हैं. राज्य सरकार द्वारा कोरोना काल में औद्योगिक विकास के लिए, एम.एस.एम.ई. सैक्टर में उल्लेखनीय कार्य किया गया.

पहले हर प्रकार का निवेश चीन जाता था. अब चीन से प्रदेश में वापस आ रहा है. देश के पहले डिस्प्ले यूनिट की प्रदेश में स्थापना पर युद्ध स्तर पर काम चल रहा है. अब हम प्रदेश को एक ट्रिलियन की इकोनॉमी की तरफ ले जा रहे हैं.

हम 300 से ज्यादा सीटें जीत कर उत्तर प्रदेश में 2022 में फिर सरकार बनाएंगे. प्रदेश की जनता विकास और सुशासन के साथ डट कर खड़ी है. तुष्टीकरण, जाति, मत मजहब और परिवार की राजनीति करने वालों की दाल अब उत्तर प्रदेश में नहीं गलने वाली.

भ्रष्टाचार और वंशवाद की राजनीति करने वालों को उत्तर प्रदेश की जनता ने हाशिए पर पहुंचा दिया है. हमारी सरकार ने चार साल में ही वो कर दिखाया है जो वर्षों में नहीं हो पाया था. अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है. वाराणसी, मथुरा और प्रयागराज का सांस्कृतिक वैभव पूरी दुनिया देख रही है. 4 लाख से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरियां दी गई हैं. कौशल विकास के माध्यम से 7 लाख से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया है.

3 लाख से अधिक को कौशल प्रशिक्षित कर रोजगार से जोड़ा जा चुका है. स्किल मैपिंग कराए गए 3784255 श्रमिकों को सेवायोजित किया जा चुका है. विभिन्न विभागों में 941267 श्रमिकों को रोजगार से जोड़ा गया है. रोजगार मेले के माध्यम से 4 लाख युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराया गया है.

आऊटसोर्सिंग और संविदा के जरिए 3 लाख से अधिक युवाओं को नौकरियां दी गई हैं. प्रदेश के करीब 59 हजार सामुदायिक शौचालयों में सफाईकर्मियों, केयर टेकर की नियुक्ति की गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

महाराष्ट्र में लग सकता है 14 दिन का लॉकडाउन

Next Post

मथुरा में तत्काल प्रभाव से ‘नाइट कर्फ्यू’ लागू

Next Post
1 दिसंबर से पंजाब में लगेगा ‘नाइट कर्फ्यू’

मथुरा में तत्काल प्रभाव से 'नाइट कर्फ्यू' लागू

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d