BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री रघुवर दास उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय बैठक में हुए शामिल

by bnnbharat.com
August 29, 2019
in समाचार
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कोनार डैम परियोजना जनता को किया समर्पित

Chief Minister Raghuvar Das attends North Chhotanagpur division level meeting

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल क्षेत्र के अधिनस्त कुल 23 विधानसभा सीटों में वर्तमान समय में भारतीय जनता पार्टी के पास 14 सीटें है जबकि एनडीए गठबंधन के घटक दल में शामिल आजसू पार्टी के पास 02 सीटें है यानि कुल 16 सीटें जनता ने हमें दिया है. आने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में हमें अपनी सक्रियता और मेहनत को और बल देने के साथ साथ संगठनात्मक दृष्टिकोण से अपने कार्यों के प्रति विशेष ईमानदारी और लगन से जूनून पैदा करना होगा|

हमें सभी विधानसभा क्षेत्रों के सभी मंडलों के सभी पंचायत के एक- एक गांवों के गली- गली में जाकर एक- एक घरों के दरवाजे को खटखटाना है और पार्टी के जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को जागरूक करना है,ताकि उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के सभी 23 में से 23 विधानसभा सीटें भाजपा की झोली में हो.

पिछले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी द्वारा दिए गए नारे ‘मेरा बूथ- सबसे मजबूत’ को एक- एक कार्यकर्ता आत्मसात करके झारखंड में पार्टी के चुनावी मिशन ‘अबकी बार- 65 पार’ के लक्ष्य को हम हर हाल में भेदते हुए इसे 70 पार भी आसानी से कर सकते है.

आगामी तीन दिनों के अंदर सभी विधानसभा सीटों में विधानसभा स्तर कोर कमिटी की बैठक कर लें साथ ही इसी बैठक में मंडल स्तर के कोर कमिटी की बैठक का भी तिथि निर्धारित करें. कोर कमिटी के बैठक में आगामी 15 सितंबर के अंदर सभी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के विधानसभा स्तरीय चुनाव कार्यालय भी खोल लें तथा मंडल स्तर पर भी चुनाव कार्यालय खोलने का प्रयास करें.

झारखंड में वर्तमान समय में डबल इंजन की सरकार ने विकास की जो रफ़्तार पकड़ी है उसे अनवरत जारी रखने के लिए आप सभी कार्यकर्ताओं को भी डबल इंजन की तरह बिना रुके- बिना थके आगामी तीन महीने तक निस्वार्थ और निष्पक्ष होकर पूरी तन्मयता से कार्य करना होगा. हमारी पार्टी में जातिवाद, वंशवाद, भ्रष्टाचार की राजनीति नहीं चलती है बल्कि यहां राष्ट्रहित और गरीब, दलित, शोषित, वंचित, आदिवासी, मूलवासी और समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए सेवा की बात और कार्य होता है. उक्त बातें झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार को हजारीबाग स्थित कर्जन ग्राउंड परिसर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय बैठक में कही.

झारखण्ड को लूटने वाले फिर हो रहें हैं एक

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखण्ड को लूटने वाले लुटेरे का फिर से झारखंड को लूटने की मंशा से एकजुट होने का सिलसिला शुरू हो चुका है लेकिन, झारखंड को लूटेरों से बचाने के लिए एक-एक कार्यकर्ता को मिलकर यहां से संकल्प लेकर जाना होगा की हम आगामी विस चुनाव में 65 पार के नारे को बदलकर 70 पार करके दिखाएंगे. हमसब को मिलकर एक विशेष रणनीति बनाकर कार्य करना होगा. उन्होंने कहा की वर्तमान समय में झारखंड की राजनीति में हमारे करीब कोई अन्य राजनीतिक दल नहीं टिकता है.जनता- जनार्दन का पूरा समर्थन हमारे साथ है. उन्होंने विगत लोकसभा चुनाव के प्रचंड बहुमत के लिए सभी देवतुल्य कार्यकर्ता और मतदाता के प्रति आभार भी जताया. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने यह घोषणा भी किया की भाजपा के सभी कार्यकर्ता को पार्टी द्वारा आई- कार्ड भी जल्द उनके घर भेजा जाएगा ताकि आप बेहिचक किसी भी सरकारी अधिकारी या दफ्तर में जाकर जनता का काम करा सकें- आपकी भी अपनी एक पहचान हो.

सभी सदस्यों को पूरी ईमानदारी से चुनाव कार्य में जुट जाना है

भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार विगत लोकसभा चुनाव के दरम्यान पार्टी द्वारा सभी विधानसभा क्षेत्रों में विधानसभा स्तरीय कोर कमिटी और मंडल स्तर में मंडल कोर कमिटी का गठन किया गया था. इन्हीं कोर कमिटी के माध्यम से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा. इसके लिए अभी से ही कोर कमिटी के सभी सदस्यों को लग जाना होगा और पार्टी के गतिविधि को बूथ स्तर सक्रियता से करना होगा. कोर कमिटी के एक- एक सदस्य को पंचायतों का प्रभार लेकर कार्य करना होगा , तभी हम अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगें.

बैठक में मंच संचालन करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष टुन्नू गोप ने सभी आगंतुक पार्टी के पदाधिकारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया. वहीं धन्यवाद ज्ञापन हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने करते हुए सभी के प्रति आभार जाताया और पार्टी के लक्ष्य 65 पार को 70 पार में बदलने का संकल्प भी दिलाया. बैठक का विधिवत उदघाटन सभी गणमान्य अतिथियों ने किया और पार्टी के आदर्श श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल के तस्वीर पर माल्यार्पण किया. तत्पश्चात हजारीबाग नगर भाजपा मंडलों के सदस्यों द्वारा 51 किलों के फूलमाला से मुख्यमंत्री सहित अन्य नेताओं का जोरदार स्वागत किया गया. इसमें हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, गिरिडीह, बोकारो और धनबाद जिले के सभी 23 विधानसभा के कार्यकर्ता शामिल हुए. बैठक में विशेष रूप से धनबाद सांसद पशुपति नाथ सिंह, कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी, भू- राजस्व एवं खेलकूद मंत्री अमर कुमार बाउरी, शिक्षा मंत्री नीरा यादव सहित दर्जनों विधायकगण मौजूद थे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

धनबाद : एक ही बिल्डिंग में ऊपर अस्पताल नीचे मयखाना

Next Post

मायावती बिजली का नंगा तार हैं, जो छुएगा, मर जाएगा : गिरिराज

Next Post
मायावती बिजली का नंगा तार हैं, जो छुएगा, मर जाएगा : गिरिराज

मायावती बिजली का नंगा तार हैं, जो छुएगा, मर जाएगा : गिरिराज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d