निरज कुमार,
रांची: चुनाव के बीच राजनीतिक पार्टियों के नामी चेहरों का दरगाह पर आने का दौर लगातार जारी है. इसी के बीच झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास भी रविवार को दरगाह पहुंचे.
रिसालदार बाबा दरगाह पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने चादर पोशी कर राज्य के खुशहाली के लिए दुआएं मांगी. इस दौरान राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मोहम्मद कमाल खान विशेष रूप से मौजूद थे.
हजरत कुतुबुद्दीन दरगाह पर 5 दिवसीय विशाल मेला का आयोजन 14 नवंबर से 18 नवंबर तक किया गया है. इस मेले में हर बार की तरह अन्य राज्य के लोग भी शिरकत कर रहे हैं.
पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश और बिहार के राज्यों से लोग दरगाह पर आए हैं और साथ में मेला का लुत्फ भी उठा रहे हैं.
इस मेले में शिरकत करने वाले लोगों में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी धर्म शामिल हैं. इस पांच दिवसीय मेला में लगभग 5 लाख लोंगो के आने का अनुमान है.
इस मौके पर कमेटी के महासचिव मोहम्मद फारुख, सचिव शोएब अंसारी, प्रवक्ता मोहम्मद फिरोज आलम, सदर हाजी रौफ गद्दी आदि मौजूद थे.

