BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने साहेबगंज जिला के बरहेट प्रखंड में जनचौपाल कार्यक्रम में लिया भाग

by bnnbharat.com
October 20, 2019
in Uncategorized
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने साहेबगंज जिला के बरहेट प्रखंड में जनचौपाल कार्यक्रम में लिया भाग

Chief Minister Raghuvar Das participated in Janchaupal program in Barhet block of Sahebganj district

Share on FacebookShare on Twitter

बिश्वजीत शर्मा

साहेबगंज: मुख्यमंत्री रघुवर दास की अध्यक्षता में सिदो कान्हू स्टेडियम भोगनाडीह बरहेट में जन चौपाल का आयोजन किया गया. मुख्यमंत्री ने आमजनों की समस्याएं सुनी तथा संबधित विभाग के पदाधिकारी को आवश्यक कारवाई हेतु निर्देश दिया. उन्होंने 25012.33 लाख रूपये की योजनाओं का शिलान्यास किया तथा 7411.10 लाख रूपये की योजनाओं का उदघाटन किया. नर्सिंग कौशल कॉलेज के शैक्षणिक सत्र 2019-21 का शुभारम्भ किया, साथ ही 21840.90 लाख रूपये की परिसम्पतियों का वितरण किया.

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों के विकास एवं कल्याण के लिए कार्य कर रही है. उन्होंने लोगों को मुख्यमंत्री सुकन्या योजना, मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा की इन योजनाओं का लाभ लें .

उन्होंने कहा 14वें वित्त आयोग की राशि से पंचायतों में सोलर आधारित जलापूर्ति योजना, पेवर्स ब्लॉक आधारित सड़क तथा एल.ई.डी. स्ट्रीट लाइट लगाई गई है.

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी.

कार्यक्रम में विधायक राजमहल अनन्त कुमार ओझा, उपायुक्त साहेबगंज राजीव रंजन, उप विकास आयुक्त मनोहर मरांडी, अपर समाहर्ता अनुज कुमार प्रसाद तथा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

फोन टैपिंग से परेशान BHEL अफसर ने कर ली आत्महत्या

Next Post

भूस्खलन से तीन लोग घायल, दो लापता

Next Post
भूस्खलन से तीन लोग घायल, दो लापता

भूस्खलन से तीन लोग घायल, दो लापता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d