Ranchi: मुख्यमंत्री ने कहा कि मां दुर्गाजी की नौवीं शक्ति का नाम सिद्धिदात्री हैं. माँ के आशीर्वाद से भक्त के लिए सृष्टि में कुछ भी अगम्य नहीं रह जाता है. अपने भक्तों को अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, आदि अनेक शक्ति मां सिद्धिदात्री जगत कल्याण के लिए प्रदान करती हैं.
आप सभी को महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं ।
मां सिद्धिदात्री के आशीर्वाद से आपके सभी संकल्प सिद्ध हों। आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हों। मां जगदंबे से यही मंगलकामना है।#Mahanavami pic.twitter.com/Y0hYlKkPpP
— Raghubar Das (@dasraghubar) October 7, 2019
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब भी अपनी निजता को कायम रखते हुए भी लोककल्याण को सबसे ऊपर रखें. अपनी खुशियों में उन्हें पहले रखें जिनके चेहरे उदास हैं. हर घर हर परिवार में खुशियां ही खुशियां हो, यही मां जगदंबे से प्रार्थना है.

