BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री ने झारखंड मंत्रालय में “कर्ता परियोजना” की शुरुआत की, कहा, अपने मोबाइल पर एप डाउनलोड करें और सेवा का लें लाभ 

by bnnbharat.com
October 1, 2019
in समाचार
मुख्यमंत्री ने झारखंड मंत्रालय में “कर्ता परियोजना” की शुरुआत की, कहा, अपने मोबाइल पर एप डाउनलोड करें और सेवा का लें लाभ 

Chief Minister started "Karta Project" in Jharkhand Ministry, said download the app on your mobile and take advantage of the service

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि आज के आइटी युग में तकनीक के इस्तेमाल से हम रोजमर्रा के काम आसानी से कर सकते हैं. आम लोग आसानी से छोटे-मोटे काम निपटा सकते हैं. इस कड़ी में “कर्ता एप” की शुरुआत एक सराहनीय कदम है. इस एप के माध्यम से लोग पलंबर, इलेक्ट्रिशियन, हाउस कीपिंग सर्विस, ड्राइवर, गार्ड, नर्सिंग आदि की सेवाएं घर बैठे पा सकेंगे. इससे न केवल आम लोगों को सुविधा होगी, बल्कि इस सेवा से जुड़े लोगों को भी आसानी से काम के लिए एक प्लेटफार्म मिल जायेगा. उक्त बातें मुख्यमंत्री ने झारखंड मंत्रालय में “कर्ता परियोजना” की शुरुआत करते हुए कही.

आम जनता मोबाइल पर ऐप डाउनलोड कर सेवा का लें लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम लोग इसे अपने मोबाइल पर डाउनलोड करें और सेवा का लाभ लें. उन्होंने विभाग के अधिकारियों से कहा कि इससे जुड़े सभी सेवा प्रदाताओं की पूरी जांच कर इसमें शामिल करें. उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सेवा प्रदाताओं से बातचीत कर उनकी जरूरत व सुझाव को भी जाना.

अक्टूबर माह तक निर्माण परियोजना से जुड़े मजदूरों का भी निबंधन पूरा करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी सेवा प्रदाताओं को प्रधानमंत्री श्रमशक्ति अभियान के तहत श्रम विभाग से पंजीकृत करायें, ताकि सभी श्रमिकों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके. इसमें दुर्घटना पर मृत्यु के दौरान दो लाख रुपये की तत्काल सहायता, बच्चों की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति, सेफ्टी किट आदि मिल सकेंगे. उन्होंने कहा कि अक्टूबर माह तक राज्य में चल रहे विभिन्न परियोजना से जुड़े मजदूरों का भी भवन सन्निर्माण बोर्ड से निबंधन पूरा करा लें. दीपावली पर सरकार बोर्ड के से पंजीकृत श्रमिक बहनों को साड़ी व श्रमिक भाइयों को पेंट-शर्ट देगी.

राज्य सरकार लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध

इस अवसर पर नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि राज्य सरकार लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है. इस योजना से लोग घर बैठे सुविधा पा सकेंगे. इससे जुड़ी परेशानी के निदान के लिए एक कॉल सेंटर भी शुरू किया जा रहा है. मुख्य सचिव डीके तिवारी ने इस एप को अधिक से अधिक यूजर फ़्रेंडली बनाने पर जोर दिया. कार्यक्रम में नगर विकास सचिव अजय कुमार सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी मिशन द्वारा चलाये जा रहे वन सिटी वन इंपैक्ट कार्यक्रम के तहत रांची में इसकी शुरुआत की गयी है. मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल ने कर्ता एप के अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने पर जोर दिया. स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि इस एप के तहत बड़ी संख्या में विभिन्न क्षेत्र के कुशल व अर्द्ध कुशल सेवा प्रदाताओं को सूचीबद्ध किया है. इसे आसानी से गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है. जल्द ही इसे आइओएस पर भी उपलब्ध कराया जायेगा. लोग karta.org.in से भी इस सेवा व एप का लाभ ले सकते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ACB ने किया पलामू ASI को घूस लेते हुए गिरफ्तार

Next Post

बाघमारा प्रखण्ड कार्यालय के समक्ष सीडीपीओ अर्चना सिंह का पुतला दहन

Next Post
बाघमारा प्रखण्ड कार्यालय के समक्ष सीडीपीओ अर्चना सिंह का पुतला दहन

बाघमारा प्रखण्ड कार्यालय के समक्ष सीडीपीओ अर्चना सिंह का पुतला दहन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d