BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री ने पौने 5 वर्षों में झारखंड के विभिन्न जिलों का 526 बार किया रिकॉर्ड दौरा

by bnnbharat.com
October 28, 2019
in समाचार
मुख्यमंत्री ने पौने 5 वर्षों में झारखंड के विभिन्न जिलों का 526 बार किया रिकॉर्ड दौरा

Chief Minister visits record 526 times of different districts of Jharkhand in 5 years

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: आज भाजपा के प्रदेश कार्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में राज्य में अभूतपूर्व विकास हुआ. 5 साल के दौरान किए गए विकास कार्यों का लेखा-जोखा लिखकर मुख्यमंत्री सीधे जनता के बीच जा रहे हैं. उस क्षेत्र में और राज्य में क्या विकास कार्य हुए हैं, इसकी सीधी जानकारी भी लोगों को दे रहे हैं. वे चाहते हैं कि सरकार और जनता के बीच सीधा संपर्क हो. इस यात्रा का यह लाभ हुआ है कि शासन पर लोगों का विश्वास बढ़ा है और लोग उत्साह के साथ इसमें शामिल हो रहे हैं.

मुख्यमंत्री ने पिछले 5 वर्षों में रिकॉर्ड 526 बार झारखंड के विभिन्न जिलों का दौरा किया और जन चौपाल, सभाओं और जनसंपर्क के जरिए लोगों की समस्या और योजनाओं के हाल-चाल को जाना.

प्रतुल ने कहा कि एक और विपक्ष की सरकारें थी. जिसमें मुख्यमंत्री सरकारी खर्चे पर हफ्तों छुट्टियां मनाने गोवा जाया करते थे. दूसरी ओर मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल में बिना अवकाश लिए जनता की निरंतर सेवा की है. जहां विपक्षी सरकार के मुख्यमंत्री एयरकंडीशन कमरों में बैठकर योजनाओं का हाल-चाल जानते थे. वहीं मुख्यमंत्री ने जमीन पर जाकर जमीनी हकीकत देखकर मॉनिटरिंग की. साढ़े चार वर्ष पूर्व योजना बनाओ अभियान से जन सहयोग की शुरुआत की.

मुख्यमंत्री ने आम लोगों को योजना का हिस्सा बनाया. उन्हें अपने क्षेत्र के विकास का खाका खींचने का अवसर दिया. चाहे ग्राम विकास समिति हो या 14वें वित्त आयोग की राशि से गांव में स्ट्रीट लाइट, पानी की टंकी लगने में जन सहयोग लिया.

प्रतुल ने कहा कि प्रदेश में ऐसा कभी नहीं हुआ है कि कोई मुख्यमंत्री पिछले 5 वर्षों में 162 बार संथाल परगना बार गया हो.

माननीय मुख्यमंत्री का पौने पांच साल में संथाल परगना का 162 बार दौरा हुआ. संथाल ने झारखंड को तीन मुख्यमंत्री दिए हैं. लेकिन मुख्यमंत्री ने मिशन मोड में संथाल परगना के विकास का बीड़ा उठाया है.

संथाल परगना के पिछले पौने 5 वर्षों का विवरण-

दुमका       –     68

पाकुड़      –     23

गोड्डा        –    18

साहेबगंज –     15

जामताड़ा –     11

देवघर     –      27

कुल      –    162

(औसतन हर माह लगभग 3 बार संथाल के किसी जिले में गये)

 

प्रतुल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के द्वारा जामताड़ा से शुरू की गयी. जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री को राज्य की जनता का अभूतपूर्व समर्थन मिला.

  • संथाल परगना (6 दिन) में 581 किमी यात्रा
  • कोलहन (6 दिन) में 486 किमी यात्रा
  • उत्तरी छोटानागपुर (6 दिन) 454 किमी यात्रा
  • लातेहार-मानिक – (1 दिन) लगभग 50 किमी

प्रतुल ने कहा कि 19 दिन की कुल यात्रा में 57 छोटी सभा और 38 बड़ी सभा हुई और हर दिन औसतन दो लाख लोगों से सीधा संपर्क हुआ. 19 दिन में लगभग 38 लाख लोगों से संपर्क साधा गया. प्रतुल ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा का अंतिम चरण छठ के बाद पलामू और दक्षिण छोटानागपुर के बचे हुए हिस्सों में शुरू होगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गोवर्धन पूजा क्यों की जाती है ? जानें पूरी कहानी

Next Post

पटाखे जलाने को लेकर दो समुदायों के बीच में पथराव

Next Post
पटाखे जलाने को लेकर दो समुदायों के बीच में पथराव

पटाखे जलाने को लेकर दो समुदायों के बीच में पथराव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d