BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री ने राजभवन जाकर राज्यपाल को दी शुभकामनाएं

by bnnbharat.com
August 29, 2020
in समाचार
मुख्यमंत्री ने घाटशिला के शांति सबर के ईलाज की व्यवस्था का दिया निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter

रांची. झारखंड में प्रकृति पर्व करम के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को शुभकामनाएं दी, वहीं सभी परंपरागत तरीके से करमपर्व को मनाने में जुटे हैं. बोकारो के प्रसिद्ध सैंड आर्टिस्ट अजय शंकर महतो ने भी अपने अनोखे अंदाज में करम पर्व मनाया.
झारखंड में आज के दिन आदिवासी समुदाय के लोग अच्छी फसल की कामना और बहने ,अपने भाई की सलामती के लिए पूजा अर्चना करतीं हैं . मगर वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के कारण करमा महोत्सव काफी सादगी के साथ मनाया जा रहा है. इस मौके पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से शनिवार को राजभवन में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मुलाकात की. राज्यपाल से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी. मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को सप्रेम पौधा भेंट करते हुए उन्हें प्रकृति पर्व ’करम पूजा’ की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. राज्यपाल से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत के क्रम में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते ’करम पर्व’ का उत्साह लोगों के मन में ही दबा रह गया है. हम सब को इसकी पीड़ा है. उन्होंने कहा कि परिस्थिति को ध्यान में रखना है. सामाजिक दूरी बनाकर ही इस पर्व को मनाना है. मुख्यमंत्री ने आम जनता से अपील किया कि कोविड-19 के गाइडलाइन के तहत सरकार के आदेशों का आप सभी लोग पूरा पालन करें.
इधर, झारखंड के प्रमुख सैंड आर्टिस्ट अजय शंकर महतो खास मौकों पर हमेशा अपनी कला के माध्यम से अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं. इसी क्रम में बोकारो जिले में दामोदर नदी के तट पर आकर्षक कलाकृति बनाकर परंपरागत तरीके से करम पूजा की. इस मौके पर आसपास के गांव की युवतियों ने पूजा-अर्चना के साथ ही करम नृत्य में भी हिस्सा लिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गिट्टी लदे डम्फर की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत,दो अन्य घायल.

Next Post

मुख्यमंत्री ने कहा-नियमों का पालन करें, कहीं फिर से लॉकडाउन करने की स्थिति उत्पन्न हो जाए

Next Post
15-21 जुलाई तक जिले के सभी नगर निकायों एवं प्रखंड मुख्यालय क्षेत्रों में संपूर्ण लाॅकडाउन

मुख्यमंत्री ने कहा-नियमों का पालन करें, कहीं फिर से लॉकडाउन करने की स्थिति उत्पन्न हो जाए

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d