रांची: राज्य में खेल की बेहतरी की दिशा में आज का दिन यादगार होगा. राज्य के सभी 24 जिलों को खेल पदाधिकारी, डीएसओ मिलने जा रहा है. राज्य में पहली बार है, जब डीएसओ पद पर नियुक्ति होगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज शाम इस पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौपेंगे.
जेपीएससी ने इस पद के लिए 2019 में लिखित परीक्षा ली. फरवरी में इंटरव्यू लिया गया और मार्च में रिजल्ट जारी किया गया. जुलाई में दस्तावेजों की जांच हुई. नियुक्ति पत्र मिलने के बाद सभी की रांची में ट्रेनिंग होगी, इसके बाद उन्हें जिलों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी.

