चतरा: चतरा जिले के सुप्रसिद्ध व ऐतिहासिक तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव का उद्घाटन सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कर कमलों द्वारा होगा.
इस निमित चतरा उपायुक्त जितेंद्र कुमार सिंह बतातें हैं कि सीएम ने अपनी सैद्धांतिक सहमति प्रदान कर दी है.
इधर, जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तौर पर महोत्सव की तैयारियां की जा रही है. उद्घाटन समारोह में जहां सीएम बतौर मुख्य अतिथि महोत्सव की शान बढायेंगे.
वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता महोत्सव की मान रखेंगे, जबकि अध्यक्षता चतरा सांसद सुनील कुमार सिंह द्वारा की जायेगी.
राजकीय महोत्सव का आगाज 19 फरवरी से हो रहा है. दूसरी तरफ श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कल शाम इटखोरी के मां भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना के बाद महोत्सव स्थल का जायजा लेते हुए कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए.
उन्होंने कहा कि महोत्सव पुरे धुम धाम के साथ मनाया जाएगा. इस दौरान मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य रतन शर्मा समेत अन्य उपस्थित थे.

