लखीसराय:- लखीसराय बाईपास पचेना रोड स्थित पुल तैयार हुए 6 महीने से ज्यादा हो चुके हैं. परंतु अब तक चालू नहीं हो सका जिसके कारण जिले वासियों को लगातार शहर में जाम का सामना करना पड़ता है. पुल के उद्घाटन के लिए कई बार तारीखों की घोषणा की गई पर हर बार किसी न किसी कारण से टाल दिया गया.
अब जाकर 16 जून को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा पुल का उद्घाटन किया जाना है. पुल चालू होने के बाद शहर को जाम से निजात मिलेगी. पुल चालू होने की बात को जानकार स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है. अब देखना है 16 जून को भी पुल का उद्घाटन हो पाता है या नहीं या इस बार भी किसी कारण रह जाता है.

