रांची:- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दो दिसंबर से सभी विभागों समीक्षा करेंगे. इस दौरान मुख्य रूप से छह बिन्दुओं पर विभागवार समीक्षा होगी. योजना मद में साल 2020-21 के दौरान उपबंधित राशि के विरुद्ध स्वीकृति आदेश, आवंटन और अद्यतन व्यय की स्थिति देखी जाएगी. विभागीय स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन को परखा जाएगा. नई योजनाओं की स्वीकृति और उसके क्रियान्वयन की स्थिति पर चर्चा होगी. केंद्र सरकार से प्राप्त राशि और उसके व्यय की अद्यतन स्थिति के अलावा रिक्त पदों को भरने से जुड़ी कार्य योजना की भी समीक्षा होगी.
केंद्र से प्राप्त राशि और उसके व्यय की अद्यतन स्थिति के अलावा रिक्त पदों को भरने से जुड़ी कार्य योजना की होगी समीक्षा किस विभाग की कब होगी समीक्षा 2 दिसंबर को प्लानिंग एंड फाइनेंस एंड कमर्शियल टैक्स, कार्मिक, कैबिनेट और विजिलेंस डिपार्टमेंट ऑफ लॉ विभाग की समीक्षा होगी. 3 दिसंबर को स्वास्थ्य विभाग , पर्यटन, खेल एवं युवा मामला,4 दिसंबर को स्कूली शिक्षा, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, 7 दिसंबर को कल्याण विभाग कृषि विभाग, 8 दिसंबर श्रम, प्रशिक्षण एवं रोजगार 2. समाज कल्याण, 9 दिसंबर को ग्रामीण विकास, विभाग , खाद्य आपूर्ति एवं जन वितरण, 11 दिसंबर को उद्योग , ऊर्जा विभाग, 14 दिसंबर को पेयजल एवं स्वच्छता ,जल संसाधन ,15 दिसंबर को. खान एवं अयस्क , वन एवं पर्यावरण , आपदा प्रबंधन, 16 दिसंबर को शहरी विकास, आईटी एवं ई गवर्नेंस परिवहन विभाग, 17 दिसंबर को एक्साइज डिपार्टमेंट ,लैंड एंड रिफॉर्म , गृह एवं कारा और 18 दिसंबर को पथ निर्माण तथा बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन की समीक्षा करेंगे.

