आर्चबिशप हाउस में बालक प्रभु यीशु के दर्शन किए, आर्चबिशप फादर फेलिक्स टोप्पो को बधाई दी
रांची:-मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी है. मुख्यमंत्री आज रांची के पुरुलिया रोड स्थित आर्चबिशप हाउस में बालक प्रभु यीशु के दर्शन किए . इस मौके पर आर्चबिशप फादर फेलिक्स टोप्पो को मुख्यमंत्री ने क्रिसमस की बधाई दी .मुख्यमंत्री ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी क्रिसमस का त्यौहार मनाया जा रहा है, लेकिन परिस्थितियां थोड़ी विपरीत है . कोरोना महामारी अभी खत्म नहीं हुआ है . ऐसे में अपनी परंपरा को कायम रखते हुए घर परिवार के साथ इस त्यौहार को मनाएं और कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करें .

