रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने श्रावण मास के प्रथम सोमवार की शुभकामनाएं झारखंडवासियों को दी है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष श्रद्धालु संकट के समय घर पर ही पूजन कार्य कर अपने अपने घरों को ही देवघर बनायें. सभी के कल्याण हेतु महादेव से प्रार्थना करें. महादेव महामारी की बेला में सभी को स्वस्थ एवं सुरक्षित रखें.

